एक्सप्लोरर

'याचिका खारिज होने से संजय सिंह हताश', CM केजरीवाल को धमकी मिलने के दावे पर वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार

Arvind Kejriwal News: आप सासंद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी तिहाड़ जेल को हिटलर के गैस चैंबर की तरह बनाना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल को धमकी मिल रही है.

Arvind Kejriwal News: आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा तिहाड़ जेल से अपने वकीलों के जरिए पार्टी विधायकों को संदेश भेजने की जांच शुरू की गई है और उनकी मुलाकात रोकने की धमकी दी गई है. संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट द्वारा केजरीवाल की याचिका खारिज किए जाने से संजय सिंह हताश हैं.

दरअसल,  संजय सिंह ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार दिल्लीवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी मुफ्त मुहैया कराने की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए केजरीवाल को दंडित कर रही है. वे तिहाड़ को हिटलर के गैस चैंबर में बदलना चाहते हैं, जहां मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा के लिए एक संदेश भी नहीं भेज सकते.’’

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केजरीवाल ने ‘आप’ विधायकों को संदेश भेजकर अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए कहा था. संजय सिंह ने किसी का नाम लिए बिना दावा किया कि केजरीवाल द्वारा संदेश भेजने के बाद एक ‘धमकी’ दी गई कि वकीलों और परिवार के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री की मुलाकात रोक दी जाएंगी.

बीजेपी दिखा रही हिटलरशाही - संजय सिंह
संजय सिंह ने पीएम मोदी नीत सरकार और सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केजरीवाल को भावनात्मक रूप से तोड़ने के लिए उन्हें ‘हिटलरशाही’ के तहत तिहाड़ जेल में रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल किसी भी अत्याचार से न टूटेंगे और न ही झुकेंगे.’’ संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे.

संजय के आरोपों पर बीजेपी का जवाब
बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मुद्दे को ‘राजनीतिक रंग’ देने के लिए संजय सिंह पर पलटवार किया और कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आबकारी मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका खारिज होने के बाद सांसद संजय सिंह सहित पूरी आम आदमी पार्टी हताश है.

भगवंत सिंह से मुलाकात अधिकारियों ने की रद्द - संजय सिंह
हालांकि, सचदेवा ने कहा, ‘‘कोई भी केजरीवाल को तोड़ना नहीं चाहता और उनसे केवल आबकारी मामले और भ्रष्टाचार के अन्य मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं. यह शर्मनाक है कि संजय सिंह जैसे नेता पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं.’’

आप के राज्यसभा सदस्य सिंह ने आरोप लगाया कि वह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मिलना चाहते थे लेकिन जेल अधिकारियों ने मुलाकात रद्द कर दी, जबकि मुलाकात के लिए टोकन नंबर भी जारी कर दिया गया था. 

य़े भी पढ़ें- राज कुमार आनंद ने इस्तीफा देने से ठीक पहले किया पोस्ट हटाया, शेयर किया था संजय सिंह का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget