एक्सप्लोरर

'सौरभ जी, जनता को समझ नहीं आ रहा आपके...', वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज पर साधा निशाना

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज पर हमला बोला है. उनका कहना है कि सौरभ भारद्वाज चुनाव में अपनी और पार्टी की हार से बौखला गए हैं.

Virendra Sachdeva News: दिल्ली में 400 बसों को लेकर सियासत गरमा गई है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज पर तीखा हमला बोला है. वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज पर हमला बोलते हुए कहा कि सौरभ भारद्वाज, दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी और पार्टी की हार से बौखला गए हैं और अब अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा?

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कल सौरभ भारद्वाज दावा कर रहे थे कि देवी योजना की 400 बसें उनकी सरकार ने खरीदीं और उनका लोकार्पण भी पहले ही हो चुका था. साथ ही, उन्होंने बीजेपी पर इसका श्रेय चुराने का आरोप लगाया. लेकिन आज वही सौरभ उसी 400 बसों को लेकर बीजेपी सरकार पर घोटाले का इल्जाम लगा रहे हैं.

सचदेवा ने तंज कसते हुए कहा, "सौरभ जी, जनता को समझ नहीं आ रहा कि आपके कल के दावे पर यकीन करें या आज के आरोपों पर."

'400 बसों की खरीद में कोई घोटाला नहीं'

बीजेपी अध्यक्ष ने साफ किया कि 400 बसों की खरीद में कोई घोटाला नहीं हुआ. यह सिर्फ तकनीकी दिक्कतों का मामला था, जिसे केजरीवाल सरकार ने नजरअंदाज कर दिया. लेकिन रेखा गुप्ता की सरकार ने जनता के हित में इन बसों को चलाने का रास्ता निकाला.

सचदेवा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

सचदेवा ने कहा, "इसी बात से सौरभ भारद्वाज परेशान हो गए हैं और बेबुनियाद इल्जाम लगा रहे हैं''. उन्होंने सौरभ से सवाल किया कि आखिर जनता को सच क्या माने- आपका कल का दावा या आज का आरोप? सचदेवा के इस बयान से दिल्ली की सियासत में हलचल मच गई है.

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और बीजेपी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. फिलहाल 400 बसों के मुद्दे पर आप नेता बीजेपी सरकार पर हमलावर है. 

इसे भी पढ़ें: हुलिया बदलकर महाराष्ट्र में छिपा था सर्राफा व्यापारी का हत्यारोपी, दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget