एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का निशाना, कहा- 'विंटर एक्शन प्लान एक दिखावा और छलावा है'

Delhi Politics: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदूषण मामले पर हमला बोला है. उन्होंने सरकार से पूछा है कि प्रदूषण रोकने के लिए क्या उपाय किए गए हैं.

Delhi News: प्रदूषण (Pollution) के मुद्दे पर दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला. सचदेवा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीएम केजरीवाल आज कह रहे हैं कि हमने हॉट स्पॉट (Hot Sport) चिह्नित किए हैं. बीते साल भी यही हॉट स्पॉट बताए गए थे. वह बताएं कि इन स्पॉट पर प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने क्या उपाय किए हैं. सीएम केजरीवाल ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान योजना किस आधार पर लागू की,कोई नहीं जानता. इसके लागू होने पर भी AQI 200 से नीचे नहीं जाता तो यह इसकी विफलता को दर्शाता है. 

सचदेवा ने आगे कहा, ''सीएम केजरीवाल की प्रदूषण के विरूद्ध अकर्मण्यता के कारण दिल्ली देश ही नहीं विश्व का सबसे प्रदूषित शहर माना जाता है जिसका प्रमाण हाल ही में आई शिकागो विश्वविद्यालय की रिपोर्ट है जिसने बताया कि प्रदूषण के कारण दिल्ली वालों का जीवन 10 वर्ष घट रहा है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार दिल्ली में आज 22 लाख से अधिक बच्चे सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे हैं.''

विंटर एक्शन प्लान सिर्फ छलावा
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा पेश किया गया विंटर एक्शन प्लान एक दिखावा और छलावा है. गत नौ वर्षों से दिल्ली वालों ने देखा है कि केजरीवाल सरकार का एक भी विंटर एक्शन प्लान सफल नहीं हुआ है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण के कारणों और उनके समाधान पर ना कोई ठोस स्टेडी करवाई की है और ना ही कोई कार्य योजना लागू की है. सीएम केजरीवाल ने कभी ऑड-ईवन योजना लाते हैं, कभी लाल बत्ती पर इंजन ऑफ करते हैं. पराली घोल योजनाओं का प्रचार इवेंट तो बहुत किए पर नतीज़ा ढाक के तीन-पात ही रहा है.

पराली पर सीएम मान संग कब करेंगे बैठक- सचदेवा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पंजाब में जलने वाली पराली का भी मुद्दा उठाया और कहा, '' पंजाब में जलने वाली पराली दिवाली के आसपास दिल्ली की वायु गुणवत्ता को खराब करने का सबसे बड़ा कारण बनती है. उस पर क्या काम किया. वह पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ लगभग रोज राजनीतिक मीटिंग करते हैं पर उन्होंने आखिरी बार पराली को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ कब बैठक की?''

ये भी पढ़ें-  Delhi Air Pollution: दिल्ली के अस्पतालों को राहत! 31 दिसंबर तक इस्तेमाल हो सकेंगे डीजल वाले जेनेरेटर

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget