एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, जानें कब होगा ट्रायल और किन शहरों को मिलेगा इसका लाभ 

Vande Bharat Train News: रेलवे बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ट्रेन का ट्रायल दिल्ली-आगरा रेल खंड पर मई के पहले या चौथे सप्ताह में होगा. 

Delhi News: भारतीय रेलवे बोर्ड बहुत जल्द दिल्ली से खजुराहो (Delhi-Khajuraho) के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train ) दौड़ाने की तैयारी में है. इस ट्रेन के शुरू होने से ताज नगरी के लोगों को भी फायदा मिलेगा. बताया जा रहा है कि मई 2023 में इस ट्रेन का ट्रायल हो सकता है. दिल्ली से आगरा रेल खंड पर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल होगा. रेलवे बोर्ड द्वारा इस रूट पर ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने के लिए अंतिम फैसला ट्रायल पूरा होने के बाद लिया जाएगा. 

लग्जरी ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद इस रूट पर रेल यात्री लग्जरी ट्रेन लाभ उठा पाएंगे. साथ ही इस रूट पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इस बारे में रेलवे के सूत्रों का कहना है कि ट्रेन का ट्रायल दिल्ली-आगरा रेल खंड पर मई के पहले या चौथे सप्ताह में प्रस्तावित है. इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा. दिल्ली रेल खंड पर अभी तक वंदे भारत के दो ट्रायल हो चुके हैं. पहला ट्रायल सितंबर 2022 में हुआ था . 

ये होगा वंदे भारत ट्रेन का रूट

वंदे भारत ट्रेन का देश की राजधानी दिल्ली से चलकर आगरा और ग्वालियर होते हुए झांसी और फिर खजुराहो तक जाएगी. इस ट्रेन के चल जाने के बाद ताजनगरी आगरा का संबंध सीधे खजुराहो से हो जाएगा. इससे दिल्ली, झांसी, आगरा, ग्वालियर और खजुराहो के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. 

दरअसल, देश में अब तक कई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन हो चुका है. भारतीय रेल देश की तरक्की को एक नई दिशा देने के लिए सरकार ने नए-नए रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चला रही है. वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से कम समय में लोग ज्यादा दूरी का सफर तय कर पाएंगे. बता दें कि हाल ही में दिल्ली-भोपाल के लिए एक वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. दिल्ली और जयपुर के लिए भी कुछ दिनों पहले एक मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन पीएम ने किया था. यह ट्रेन जयपुर से चलकर दिल्ली पहुंची थी. जबकि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाई गई थी. 

यह भी पढ़ें: Delhi: कॉलेज में छेड़छाड़ की हरकतों से परेशान हुई युवती, सुसाइड की कोशिश के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget