एक्सप्लोरर

DU News: डीयू के कॉलेजों में दाखिले के लिए 2 अगस्त को आएगी पहली लिस्ट, पढ़ें पूरी डीटेल

DU College News: DU के कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 2 अगस्त को जारी की जाएगी. विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि लिस्ट आने के बाद सफल छात्रों को अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी.

Delhi News: दिल्ली विश्‍वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 2 अगस्त को जारी की जाएगी. विश्‍वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि लिस्ट आने के बाद सफल छात्रों को अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी. लिस्ट में नाम आने वाले छात्रों को 3 से 5 अगस्त के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा. इस बीच एक और महत्वपूर्ण फैसला करते हुए सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 26 जुलाई 2023, शाम 4 बजकर 59 मिनट तक बढ़ाने का निर्णय किया है.

गौरतलब है कि दिल्ली विश्‍वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट दाखिले, कॉमन सीट आवंटन प्रणाली के माध्यम से किए जा रहे हैं. कॉमन सीट आवंटन प्रणाली के तहत पहले और दूसरे चरण के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई थी. अब इसे बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया गया है. यानी दाखिला पाने के इच्छुक छात्र 26 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

दिल्ली विश्‍वविद्यालय के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल के माध्यम से करीब तीन लाख छात्रों ने अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. पोर्टल पर रजिस्टर्ड 2,95,343 अभ्यर्थियों में से 2,28,288 ने सीएसएएस दिल्ली विश्‍वविद्यालय आवेदन पत्र जमा किया है, जबकि 68 हजार से अधिक छात्रों ने अभी तक अपना आवेदन जमा नहीं किया है.

दिल्ली विश्‍वविद्यालय को अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की 71 हजार से अधिक सीटों के लिए 3 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं. आवेदनों की संख्या अभी और बढेगी, क्योंकि यूजी दाखिलों की आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है. छात्र पंजीकरण शुल्क जमा करके दाखिले की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. दिल्ली विश्‍वविद्यालय ने 78 अंडर ग्रेजुएट और 198 बीए पाठ्यक्रम का प्रोग्राम छात्रों के लिए उपलब्ध कराया है.

दिल्ली विश्‍वविद्यालय समेत देश के सभी केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों  में अंडरग्रेजुएट दाखिले सीयूईटी रिजल्ट के आधार पर होंगे. सीयूईटी की परीक्षाएं हो चुकी हैं और इसका रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली विश्‍वविद्यालय  में दाखिले की प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हुआ है. दाखिले के लिए आवेदन कर चुके छात्र दूसरे चरण में दिल्ली विश्‍वविद्यालय से जुड़े अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का विकल्प चुनेंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi News: आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर विकास मार्ग पर यातायात बंद, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget