एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल के खिलाफ विभव कुमार ने भी दर्ज कराई शिकायत, मंत्री आतिशी का खुलासा

Swati Maliwal Case: दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है.

Bibhav Kumar Complaint Against Swati Maliwal: आप सांसद स्वाति मालीवाल मामले में एक नया अपडेट आया है. विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. 13 मई की सुबह बिना किसी अप्वाइंटमेंट के सीएम आवास पर पहुंची. जब ऑफिस में क्रॉसचेक किया गया, उन्हें गेट पर रोका गया.

आतिशी ने कहा कि उन्होंने (स्वाति मालीवाल) गेट पर पुलिस को नौकरी खाने की धमकी दी. उन्हें सीएम रेजिडेंस के वेटिंग रूम में बैठाया गया था. वेटिंग रूम में बैठने के कुछ देर बाद वह जोर जबरदस्ती कर के ड्रॉइंग रूम में बैठ गई और कहा कि सीएम को बुलाओ मुझे उनसे अभी मिलना है.

स्वाति मालीवाल मामले में पुलिस की जांच

आप नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार (17 मई) को सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर भी पहुंची. इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंची लेकिन कुछ देर बाद ही वहां से निकल गई. बताया जा रहा है कि 13 मई को घर के अंदर मौजूद अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर सकती है. 

इस मामले को लेकर शुक्रवार (17 मई) को एक कथित वीडियो भी सामने आया. जिसमें आप सांसद स्वाति मालिवाल सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आती हैं. हालांकि एबीपी न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि अपराधी ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरु कर दी है लेकिन सच जरुर सामने आ जाएगा.

बता दें कि आप सांसद स्वाति मालीवाल 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मिलने के लिए पहुंचीं थीं. उनका आरोप है कि सीएम के निजी सहायक विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की.

ये भी पढ़ें:

स्वाति मालीवाल वीडियो मामले में AAP की पहली प्रतिक्रिया, दिलीप पांडेय बोले- 'झूठ और दंभ के...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget