एक्सप्लोरर

Swati Maliwal News: आप सांसद स्वाति मालीवाल पहुंचीं AIIMS, जानें क्या है वजह?

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. आईपीसी की धारा 354, 323, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचीं. यहां पर उनका मेडिकल कराया गया. उधर, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मानें तो विभव कुमार को या तो पुलिस नोटिस दे सकती है. पुलिस ने गुरुवार (16 मई) को स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद विभव कुमार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. विभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 354, 509 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

  • IPC 354- भारतीय दंड संहिता में धारा 354 का अपराध बहुत ही गंभीर और बड़ा माना जाता है. क्योंकि इस धारा में किसी स्त्री की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से उस महिला के साथ आपराधिक बल का प्रयोग करना या उस स्त्री पर हमला करने के अपराध किया जाता है, और इस अपराध के लिए अपराधी को धारा 354 के अंतर्गत उस व्यक्ति को सजा दी जाती है.
  • 323- अगर कोई अपनी इच्छा से किसी को चोट या नुकसान पहुंचाता है
  • 506- अगर कोई व्यक्ति किसी को आपराधिक धमकी देता है
  • धारा 509- किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना आदि

बता दें कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी.एस. कुशवाह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम द्वारा मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई. टीम ने मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया. टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही. 

स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना पर कहा कि दिल्ली पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करा दिया है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इस घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मेरे साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना बयान दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की, उनका धन्यवाद करती हूं. जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की और कहा कि मैं दूसरे पक्ष के कहने पर ऐसा कर रही हूं, भगवान उन्हें भी खुश रखे.’’ उन्होंने कहा कि देश में अहम चुनाव चल रहा है और स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं. 

स्वाति मालीवाल की शिकायत में CM अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं, आज ही दर्ज हुए बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget