एक्सप्लोरर

CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी का पहला बयान, 'यह दिल्ली के लोगों...'

Arvind Kejriwal Arrest: ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारा किया है. इसको लेकर उनकी सुनीता केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया. सबको तोड़ने में लगे हैं. यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है. आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं. अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है. जनता जनार्दन है सब जानती है. आप सांसद राघव चड्ढा ने सुनीला केजरीवाल के ट्वीट को रीट्वीट किया है.

गुरुवार (21 मार्च) को करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. ये पहली बार है कि पद पर आसीन किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है. आबकारी नीति मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को किंगपिन बताया है.

गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की रात ईडी के लॉकअप में ही गुजरी. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जहां ईडी ने सीएम केजरीवाल के दस दिनों की रिमांड की मांग की है. कोर्ट में लंबी बहस हुई. इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले पर अपना जजमेंट रिजर्व रख लिया.

आप कार्यकर्ताओं ने किया भारी विरोध

दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली में पुलिस ने मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को आईटीओ पर हिरासत में ले लिया. यह सभी सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन करने और बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च करने के लिए एकत्र हुए थे. 

मैं भी केजरीवाल' की तख्तियां लेकर और बीजेपी के खिलाफ नारे लगाते हुए महिलाओं सहित कई आप कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन के लिए आईटीओ पर इकट्ठा होने लगे. बीजेपी मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई. यहां पर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप के सदस्य एकत्र हुए थे. 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं. इस बीच प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और बसों में पास के पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया." 

'शराब नीति से मैं सहमत नहीं हूं लेकिन...', CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले योगेंद्र यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget