एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में डेंगू के खतरा पर सरकार अलर्ट, घर-घर मच्छर के लार्वा की जांच होगी, मंत्री ने दिए निर्देश

Delhi Dengue Case: दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब नगर निगम के डेंगू कंट्रोल कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और मच्छर के लार्वा की जांच करेंगे.

Delhi News: दिल्ली में डेंगू (Dengue) बढ़ते के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि सभी नगर निगमों (MCD) को कहा गया है कि वे मच्छरों के लार्वा के प्रजनन की जांच के लिए डेंगू नियंत्रण कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजें. बता दें कि दिल्ली (Delhi) में डेंगू के 105 नए मामले सामने आए हैं जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है. 

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए अस्पतालों में पांच प्रतिशत बेड रिजर्व किए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमने अस्पतालों से कहा है कि वे इसके लिए खास इंतजाम करें. भारद्वाज ने कहा, '' एमसीडी, दिल्ली छावनी बोर्ड, एनडीएमसी को लार्वा की जांच के लिए घर-घर जांचकर्ता भेजने के लिए कहा गया है.'' वहीं भारद्वाज ने विज्ञापन न छापे जाने को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि ''हम जागरूकता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और जिस विज्ञापन के बारे में हमने विभाग को बताया था, वह विभाग द्वारा जानबूझकर जारी नहीं किया गया है. मुझे लगता है कि यह भी एक साजिश है ताकि लोगों में जागरूकता न फैले.''

पांच दिन के भीतर डेंगू के 105 नए मामले
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लगातार कहने के बाद भी न्यूज पेपर और टीवी पर विज्ञापन जारी नहीं किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी साजिश क्यों कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. बता दें कि दिल्ली में 28 जुलाई तक मच्छऱ जनित रोग यानी डेंगू के 243 मामले दर्ज किए गए थे. दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार, 5 अगस्त तक यह संख्या बढ़कर 348 हो गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 जनवरी से 5 अगस्त के बीच मलेरिया के 85 मामले दर्ज किए गए हैं. जुलाई में डेंगू की संख्या 121, जून में 40 और मई में 23 थी. बताया गया है कि सभी 105 नए मामले अगस्त में ही दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Services Bill: दिल्ली सेवा बिल पारित होने के बाद क्या AAP सरकार और LG में टकराव बढ़ेगा? यहां समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget