एक्सप्लोरर

'अगर शिक्षा मंत्री आशीष सूद सच बोल रहे हैं, तो दिल्ली...', फीस बढ़ोतरी पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा   

Delhi School Fee Hike News: दिल्ली आप प्रभारी सौरभ भारद्वाज का कहना है कि अगर 650 स्कूलों की ऑडिट दिल्ली सरकार ने करा ली है तो उसकी रिपोर्ट शिक्षा मंत्री आशीष सूद जारी क्यों नहीं करते?

Saurabh Bharadwaj On Ashish Sood: दिल्ली की बीजेपी सरकार और आप के बीच प्राइवेट स्कूलों में फीस की बढ़ोतरी को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शुक्रवार (18 अप्रैल) को शिक्षा मंत्री आशीष ने एक कई ऐसी बातें कही हैं, जो बिल्कुल झूठ है. उन्होंने हाईकोर्ट की कार्यवाही को भी अपनी मर्जी के मुताबिक तोड़-मरोड़ कर मीडिया के सामने पेश किया. यह अदालत की अवमानना और अपराध है. 

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, ''शिक्षा मंत्री ने आशीष सूद ने कहा है कि बीजेपी सरकार दिल्ली के 650 प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट कर चुकी है. यह संभव ही नहीं है. 10 दिन पहले सरकार ने ऑडिट करने की बात मीडिया के माध्यम से कही थी. 10 दिन के भीतर 650 स्कूलों का ऑडिट सरकार ने करा लिया समक्ष से परे है."  

ऑडिट हो गई तो रिपोर्ट जारी क्यों नहीं करते शिक्षा मंत्री?  

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री आशीष सूद सच बोल रहे हैं, तो दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक 650 स्कूलों की ऑडिट की रिपोर्ट सभी के लिए जारी क्यों नहीं कर देते? आज 11 दिन हो गए हैं. शिक्षा मंत्री ऑडिट की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दें. जनता को बता दें कि किस स्कूल ने मुनाफाखोरी के चलते फीस बढ़ाई है. किस स्कूल ने जायज तरीके से फीस बढ़ाई है. 

उन्होंने कहा कि क्या आशीष सूद ने उस स्कूल को आदेश जारी किया कि जिस स्कूल ने फीस बढ़ाई है वो उसे छात्रों को वापस कर दे. यदि एक भी कोई ऐसा आदेश शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जारी किया है तो उसकी कॉपी मीडिया के माध्यम से दिल्ली की जनता को दिखाएं. 

क्या कहा था आशीष सूद ने?

दरअसल, रेखा गुप्ता सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा शुक्रवार को कहा था कि फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया था कि पहले की सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट दी हुई थी. दिल्ली के अंदर स्कूल में फीस का मुद्दा पहली बार नहीं उठा है. 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले यह बताए कि जब उसकी सरकार थी तो उन्होंने कितने स्कूलों का ऑडिट कराया. आज हम 600 स्कूल के ऑडिट रिपोर्ट को पेश कर रहे हैं. हमारी सरकार ने यह करके दिखा रही है. यह मुद्दा पहली बार अभिभावक के द्वारा नहीं उठाया गया. इससे पहले भी अभिभावक सड़कों पर उतरे हैं. 

बता दें कि यह सारा मामला 20 मार्च से उस समय शुरू हुआ जब द्वारका डीपीएस स्कूल तथा दिल्ली के अन्य और कई प्राइवेट स्कूलों ने अनाप-शनाप तरीके से अपनी फीस बढ़ा दी. जिन बच्चों के माता-पिता ने बढ़ी हुई फीस का भुगतान नहीं किया, उन बच्चों को डीपीएस स्कूल कक्षा में नहीं बैठने दे रहा था. ऐसे बच्चों को स्कूल प्रशासन लगातार प्रताड़ित कर रहा था. बच्चों को लाइब्रेरी में बैठाया जा रहा था. यहां तक की यदि बच्चे टॉयलेट करने भी जाते थे तो उस पर भी स्कूल प्रशासन ने पहरा लगाया हुआ था. 

DM ने रिपोर्ट में क्यों नहीं की फीस बढ़ोतरी की बात?

सौरभ भारद्वाज ने बताया की 3 अप्रैल को डीएम ने डीपीएस द्वारका का दौरा किया  डीएम की रिपोर्ट है उसमें डीएम द्वारा इस बात की जानकारी तो दी गई है कि बच्चों को क्लास अटेंड नहीं करने दी जा रही है, लाइब्रेरी में बैठाया जा रहा है, प्रताड़ित किया जा रहा है. परंतु मनमाने तरीके से स्कूल द्वारा बढ़ाई गई फीस के संबंध में डीएम की ओर से कोई भी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत नहीं की गई है. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का कर रहे विरोध
दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का कर रहे विरोध
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget