एक्सप्लोरर

Budget 2024: बिहार के लिए बजट में हुई घोषणा तो संजय सिंह बोले- '...कितना समय लगेगा पता नहीं'

Union Budget 2024: ​वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट 2024 में बिहार के लिए हजारों करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है. जानें- संजय सिंह ने इस पर क्या कहा?

Sanjay Singh On Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में बिहार के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. वित्त मंत्री के इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नौ साल पहले भी पीएम मोदी घोषणा की थी. इस बार घोषित बजट बिहार पहुंचने में कितना समय लगेगा इसका इंतजार रहेगा.

आप सांसद संजय ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, "भैया ये तो नौ साल पहले जयप्रकाश जी की कर्मभूमि से पीएम ने वादा किया था कि बिहार को सवा लाख करोड़ रुपये देंगे. आज लिखा पढ़ी में फिर कुछ घोषणाएं बिहार के लिए हुई हैं. इसे बिहार पहुंचने में कितना समय लगेगा पता नही?" 


दरअसल, ​वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट में बिहार के लिए हजारों करोड़ रुपये कई परियोजनाओं के तहत आवंटित करने की घोषणा की है. उनकी इस घोषणा पर जेडीयू ने कहा कि विकास के ये उपाय राज्य को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगे.

आम बजट 2024-25 में बिहार में राजमार्गों के विकास के लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक और बाढ़ से निपटने के कदमों के लिए 11,500 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन की घोषणा की है. इसके अलावा, प्रदेश में नए हवाई अड्डे और मेडिकल कॉलेज के अलावा गंगा नदी पर दो नए पुलों की घोषणा भी की है.

बजट में नालंदा विश्वविद्यालय को विकसित करने तथा नालंदा-राजगीर गलियारे सहित पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए कदमों की भी घोषणा हुई है. उन्होंने कहा कि गया को कोलकाता-अमृतसर गलियारे का मुख्यालय घोषित किया गया है. जबकि तीन नए एक्सप्रेस-वे भी दिए गए हैं. साथ ही पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा सड़क संपर्क परियोजनाओं के पर भी काम करने का ऐलान हुआ है. बक्सर में गंगा नदी पर 26 हजार करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन का पुल बनाया जाएगा.

2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र

बिहार को अतिरिक्त आर्थिक के रूप में पीरपैंती में 21,400 करोड़ रुपये की लागत से 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू करने की जाएंगी. बहुपक्षीय विकास बैंकों से बाहरी सहायता के लिए बिहार सरकार के अनुरोध पर शीघ्रता से कार्रवाई की जाएगी.

Delhi: दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में करंट से युवक की मौत, कर रहा था IAS परीक्षा की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget