एक्सप्लोरर

'RSS दफ्तर के सामने से झांसी की रानी की मूर्ति...', संजय सिंह का BJP पर बड़ा आरोप, दी ये चेतावनी

Sanjay Singh: संजय सिंह ने कहा कि BJP नीत केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन से महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं हटाकर उनका अपमान किया.

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय के पास से रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान मुताबिक आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दावा किया कि यह कदम देशभक्तों का अपमान करने और स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सियासी विरासत का हिस्सा है. 

आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी सदस्यों और उनके वैचारिक पूर्ववर्तियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों का समर्थन किया और यह विश्वासघात आज भी उनके कार्यों में कायम है. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की उपस्थिति बर्दाश्त नहीं कर सकती और आम आदमी पार्टी इस प्रतिमा को हटाने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी.

'देश के महान नेताओं का अपमान' 

आप सांसद संजय सिंह ने कहा,  ‘‘देश भर से लोग संसद भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देने आते थे, लेकिन बीजेपी नीत केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन से इन महान नेताओं की प्रतिमाएं हटाकर उनका अपमान किया है.’’

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा हटाने की योजना बना रही है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने कहा, "53 सालों तक RSS और BJP ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया. 

रानी लक्ष्मीबाई कौन थीं? 

महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झांसी राज्य की रानी और 1857 की स्वतंत्रता संग्राम लड़ाई की दूसरी शहीद वीरांगना थीं. उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में देश के लिए शहीद हो गईं. आप सांसद संजय सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को हटाने पर बीजेपी के खिलाफ अभियान चलाने की धमकी दी.

Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, आज से अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget