एक्सप्लोरर

'पूर्वांचलियों को उजाड़ने...', MCD के अभियान पर AAP नेता संजय सिंह ने उठाए सवाल

Delhi Politics: आप नेता संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बीजेपी को बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को पकड़ना होता तो ये बक्करवाला में जाते, जहां इनकी केंद्र सरकार ने इनको बसाया है.

Sanjay Singh Attack On BJP: आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों को उजाड़ने की साजिश कर रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी संसद में पूर्वांचल समाज के लोगों को रोहिंग्या कहकर अपमानित करने के बाद अब उनके बच्चों को प्रताड़ित करना और उनके घरों पर बुल्डोजर चलाना चाहती है. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''पूर्वांचल समाज को बर्बाद करने के लिए बीजेपी ने अपने अधिकारियों से एमसीडी में आदेश पास कराया है कि निगम के स्कूलों में पढ़ रहे बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की जाए और उनके अतिक्रमण को हटाया जाए. अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि यूपी, बिहार के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं, इनके वोट कटवाएंगे. 

पूर्वांचल समाज के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी AAP- संजय सिंह

आप नेता ने सवाल उठाते हुए आगे कहा, ''अगर बीजेपी को बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को पकड़ना होता तो ये बक्करवाला में जाते, जहां इनकी केंद्र सरकार ने इनको बसाया है और तमाम सुविधाएं दी हैं.'' उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीजेपी अपनी गंदी साजिशों को बंद नहीं करेगी तो आम आदमी पार्टी पूर्वांचल समाज के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी.

पूर्वांचलियों को बर्बाद करने की BJP की योजना- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''बीजेपी यूपी, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति अपने घृणित मानसिकता से बाहर नहीं आ रही है और बीजेपी संसद में विवाद के बाद पूर्वांचलियों को दिल्ली में बर्बाद करने की एक नई योजना लेकर आई है. पूर्वांचलियों के बच्चों को प्रताड़ित करने की योजना लेकर आई है. उनका घर, दुकान उजाड़ने की योजना लेकर आई है. उनके घरों में पर बुलडोजर चलाने की योजना लेकर आई है. 

'यूपी, बिहार के लोगों को बांग्लादेशी कहना बंद करो'

उन्होंने कहा, ''मैं बीजेपी को सावधान करना चाहता हूं कि ऐसी हरकत मत करो, वरना हमलोग सीधी लड़ाई के लिए मैदान में उतरेंगे और उसका अंजाम बहुत बुरा होगा. हमारे यूपी, बिहार के लोगों को बांग्लादेशी कहकर अपमानित करना बंद करो. अगर बीजेपी ने उनको उजाड़ने और उनके बच्चों को अपमानित करने की कार्रवाई, उनके ऊपर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करने की कोशिश की तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.''

संजय सिंह ने आगे कहा, ''सब जानते हैं कि एलजी के अधीन सारे अधिकारी हैं. इसलिए बीजेपी ने हमारे पूर्वांचल और यूपी, बिहार के बच्चों को अपमानित करने और उनका घर उजाड़ने के लिए एमसीडी से एक आदेश पारित कराया है. इसमें लिखा हुआ है, शिक्षा विभाग को नगर निगम स्कूलों में दाखिला देते समय अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे.''

AAP के राज्यसभा सांसद ने ये भी कहा, ''यह योजना अतिक्रमण अभियान के नाम पर रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाकर अपना जीवन बसर करने वाले यूपी, बिहार के लोगों को उजाड़ने की है. यह योजना झुग्गी बस्तियों में रहने वाले यूपी बिहार के लोगों को उजाड़ने की है. यह स्कूलों में यूपी, बिहार और पूर्वांचल के बच्चों को अपमानित करने की योजना है. यह योजना पूर्वांचलियों के खिलाफ है. क्योंकि बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद में कहा है कि पूर्वांचली बांग्लादेशी रोहिंग्या हैं. ये लोग उनके वोट कटवाएंगे. 

आप नेता ने आगे कहा, ''जेपी नड्डा ने संसद में कहा है कि यूपी, बिहार के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं. इन्होंने सीना ठोककर कहा कि इन लोगों के वोट कटवाएंगे. अब उन्हीं के बच्चों को अपमानित करने के लिए इन लोगों ने यह आदेश जारी किया है. बांग्लादेशी कौन हैं, कहां हैं? यह भाजपाईयों को पता है. इन लोगों ने दस साल से बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?'' 

संजय सिंह ने कहा कि भाजपाइयों ने जहां रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को बसाया है वहां जाकर कार्रवाई करें. हरदीप पुरी का 2022 का ट्वीट है. इसमें लिखा है, ''भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है, जिन्होंने देश में शरण मांगी है. एक महत्वपूर्ण फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बसाया जाएगा. उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और 24 घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाएगी. अगर इनको बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को पकड़ना होता तो ये बक्करवाला में ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में जाते. अभी यह आदेश क्यों निकाला है?'' 

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, ''मैं बीजेपी के लोगों से कहना चाहता हूं कि अपना दिमाग ठीक करके होश में रहो. किसी भी पूर्वांचल के भाई पर अगर कार्रवाई हुई तो अंजाम बहुत बुरा होगा जिसके लिए खुद बीजेपी जिम्मेदार होगी. दिल्ली की सड़कों पर इसे लेकर जो कुछ भी हंगामा होगा, इसके लिए भी खुद बीजेपी जिम्मेदार होगी. इसलिए यह सब घृणित प्रयास करना बंद करें.''

ये भी पढ़ें:

Delhi Murder: 'एक और हत्या, आखिर दिल्लीवाले कब तक सहन करेंगे?' अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget