एक्सप्लोरर

सत्येन्द्र जैन की पत्नी पूनम जैन से मिले संजय सिंह, अनीता सिंह भी रहीं मौजूद

Sanjay Singh News: आप सांसद संजय सिंह सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के परिवार से मुलाताद के बाद सत्येंद्र जैन के घर पहुंचे. संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अनीता सिंह भी मौजूद थीं.

आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार (4 अप्रैल) को दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन से मुलाकात की. सत्येंद्र जैन जेल में बंद हैं. जमानत पर बाहर आने के बाद संजय सिंह सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के घर भी गए थे. संजय सिंह 3 अप्रैल को तिहाड़ जेल से रिहा हुए. इसके बाद वो सीधे सीएम केजरीवाल के घर पर पहुंचे थे. कुछ देर बाद वो पार्टी दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि वो सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के परिवार से भी मिलने जाएंगे.

संजय सिंह की रिहाई ऐसे समय में हुई है जब लोकसभा चुनाव होने हैं. कोर्ट ने उनके राजनीतिक कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाई है जो पार्टी के लिए ऐसे माहौल में राहत देने वाली खबर है. संजय सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं और सीएम केजरीवाल का करीबी माना जाता है. आने वाले समय में संजय सिंह पार्टी के चुनाव अभियान को धार देते हुए भी दिखाई देंगे.

जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह ने चुनावी हुंकार भी भरी. उन्होंने कहा कि जहां जहां आप और इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं, वहां पर हमें दस गुना ज्यादा मेहनत से काम करना होगा. बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया है और कहा कि हम डरने वाले लोगों में से नहीं है. हम आंदोलन से निकली हुई पार्टी हैं.

राजघाट भी गए संजय सिंह

गुरुवार को संजय सिंह ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आशीर्वाद लिया.संजय सिंह ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे.राजघाट से बाहर निकलकर संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया है, दूसरे विपक्षी नेताओं को भी जेल में डालने की तैयारी है. यह तानाशाही की शुरुआत है, यह लोकतंत्र और देश के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है. इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हम बापू से आशीर्वाद मांगने राजघाट आए हैं.

सुनीता केजरीवाल से मिलने के बाद संजय सिंह का भावुक बयान, 'मैंने पहली बार...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget