एक्सप्लोरर

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम-जयपुर एनएच पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरे का कटा पैर 

Gurugram Road Accident News: एक टैम्प्रेरी नंबर की कीया सेल्टॉस कार दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी. जैसे कार झाड़सा चौक के फ्लाईओवर पर पहुंची, ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा.

Gurugram Accident News: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 के झाड़सा चौक फ्लाईओवर से तेज गति से एक कार नीचे आ गिरी. इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए. रोड हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एक युवक का पांव कटने की भी खबर है. घायलों में से देर रात एक युवक की मौत हो गई. इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. 

सोमवार की देर रात घटित इस हादसे को जिसने देखा, वो स्तब्ध रह गया. 16 अप्रैल को घटनास्थल के पास क्षतिग्रस्त कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. घायलों को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

नियंत्रण खोने के बाद हुआ हादसा 

एक टैम्प्रेरी नंबर की कीया सेल्टॉस कार दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार झाड़सा चौक के फ्लाईओवर पर पहुंची, ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा. फ्लाईओवर के करीब चार फुट ऊंचे मजबूत डिवाइडर पर चढक़र कार फ्लाईओवर के आने-जाने वाली लेन के बीच में खाली जगह से नीचे आ गिरी. 

कार गिरने के बाद हुआ तेज धमाका

कार की स्पीड इतनी थी कि वह फ्लाईओवर से नीचे गिरते समय भी हवा में ही रही और करीब 50 फुट आगे जाकर फ्लाईओवर की दीवार से टकराकर नीचे गिर गई. कार के गिरने से तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग उधर भागे. कार में सवार तीन युवक बुरी तरह से घायल हो चुके थे. हालांकि, कार के एयर बैग भी खुल गए थे. तीन घायलों को कार से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उन्हें मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया. 

इस हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना है. तीनों युवकों की उम्र 19 से 23 साल के बीच बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से गाड़ी को फ्लाईओवर के नीचे से हटाकर सड़क किनारे रखा गया. इस दौरान लंबा जाम भी लग गया. प्रत्यक्षदर्शी पंकज नामक युवक ने बताया कि एक युवक का पैर भी इस हादसे में कट गया.

तीन में से दो युवक गुरुग्राम के

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार दो युवक गुरुग्राम के ही रहने वाले हैं, जिनके नाम रिषभ और नमन हैं. तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. तीनों कालेज के छात्र बताए जा रहे हैं. गाड़ी नई थी, इसलिए उसकी अभी नंबर प्लेट नहीं आई है. गाड़ी पर टैम्प्रेरी नंबर था. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. पुलिस पता लगा रही है कि कहीं युवकों ने नशा तो नहीं कर रखा था.  

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget