एक्सप्लोरर

Rapid Rail: अब गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक दौड़गी रैपिड रेल, नए कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 2031 तक पूरा होगा फर्स्ट फेज

Rapid Rail Project: गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल के नए कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है. 72 किलोमीटर इस कॉरिडोर में 12 स्टेशन प्रस्तावित है. इस कॉरिडोर पर 6 कोच वाली ट्रेनें चलने वाली है.

Delhi News: रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर गाजियाबाद से दुहाई के बीच पहले सेक्शन पर सफलतापूर्वक रैपिड रेल के परिचालन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल के नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. करीब 72.2 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं. इसके पहले फेज के निर्माण के लिए ग्रेटर नोएडा में 60 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा. इस कॉरिडोर पर छह कोच वाली ट्रेनें चलाई जाएंगी. शुरुआत में इन ट्रेनों की फ्रेक्वेन्सी 9 मिनट रखी जाएगी, जिसे बाद में घटाकर 4 से 5 मिनट तक कर दिया जाएगा.

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल चलाने की मंजूरी
बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने के लिए एनसीआरटीसी ने फिजबिलिटी रिपोर्ट बनाकर दो रूट सुझाए थे. इनमें एक रूट दिल्ली में न्यू अशोक नगर और दूसरा रूट गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक था. कनेक्टिकटी को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने प्राधिकरणों के साथ ऑनलाइन बैठक की, जिसमें गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल चलाने की मंजूरी दी गई.

एनसीआरटीसी की पास की गई फिजबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक इस रूट से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ईस्ट और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र जुड़ जाएगा. बैठक में दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिये नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल की फिजबिलिटी रिपोर्ट को अस्वीकार कर दिया गया.

पहले फेज का काम 2031 मे होगा पूरा
गाजियाबाद RRTS स्टेशन से ग्रेनो वेस्ट और परी चौक के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है. परी चौक पर एक्वा लाइन के साथ रैपिड रेल मर्ज होगी. इसका निर्माण दो फेज में होगा. पहले फेज में गाजियाबाद और इकोटेक-6 (कासना) के बीच 37.15 किलोमीटर का कॉरिडोर बनेगा. इसे वर्ष 2031 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इस कॉरिडोर में मेट्रो भी भरेगी रफ्तार
बता दें कि गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक बनने वाले रैपिड रेल कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेनें भी चलाने की योजना है. जिसके लिए स्टेशनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. यह कॉरिडोर गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की करीब 1.1 करोड़ की आबादी को जोड़ेगा. एनसीआरटीसी, गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल कॉरिडोर की डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा. इस कॉरिडोर को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि इसमें रैपिड रेल के साथ मेट्रो भी चलाई जा सके.

यह भी पढ़ें: Delhi AQI Today: दिल्ली का हवा अभी भी 'गंभीर' श्रेणी में, पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, जल्द आने वाली है कंपकंपाती ठंड

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget