एक्सप्लोरर

BJP नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़कीं CM आतिशी, बोलीं- ' अब सभी दलों को...'

Ramesh Bidhuri News: सीएम आतिशी ने कहा कि रमेश बिधूड़ी की यह टिप्पणी दिखाती है कि भाजपा की महिलाओं के प्रति क्या मानसिकता है. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी.

Ramesh Bidhuri Controversial Statement: बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने बयान से सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है. पहले उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया वहीं अब उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर भी गलत बयानी कर दी. बिधूड़ी के बयान को लेकर सीएम आतिशी ने पलटवार किया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाजपा महिला विरोधी पार्टी है और दिल्ली के चुनाव में जनता उसे करारा जवाब देगी. रमेश बिधूड़ी की यह टिप्पणी दिखाती है कि भाजपा की महिलाओं के प्रति क्या मानसिकता है. जिस भाजपा के हाथ में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसने महिला विरोधी रमेश बिधूड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है. सभी राजनीति दलों को ऐसी टिप्पणी के खिलाफ खड़े होने और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की जरूरत है."

'ये बीजेपी की मानसिकता'
सीएम आतिशी ने आगे कहा, "यह जगजाहिर है कि बीजेपी महिला विरोधी है और यह बहुत चिंता की बात है कि इसी भाजपा के हाथ में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था है. भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी यह दिखाती है कि भाजपा की क्या मानसिकता है. अगर बीजेपी के नेता, उसके पूर्व सांसद और विधानसभा प्रत्याशी महिलाओं के प्रति यह राय रखते हैं तो बीजेपी कैसे दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा देगी."

'जनता देगी जवाब'
सीएम आतिशी ने ये भी कहा, "मुझे यह लगता है कि न सिर्फ काजलजी के लोग बल्कि दिल्ली की जनता और दिल्ली की महिलाएं रमेश बिधूड़ी की इस टिप्पणी और इस मानसिकता का आने वाले चुनाव में भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देंगे."

सीएम आतिशी ने जोर देते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल सार्वजनिक संवाद को खराब करती हैं, बल्कि बीजेपी के भीतर महिला विरोधी मानसिकता की बड़ी समस्या को भी सामने लाती है. सीएम ने सभी राजनीतिक पार्टियों से इस तरह के व्यवहार के खिलाफ खड़े होने की अपील की और देश में महिलाओं के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई.

सीएम आतिशी पर बिधूड़ी का विवादित बयान
रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को लेकर कहा, "आतिशी ने बाप बदल लिया. पहले ये मार्लना थीं अब सिंह हो गईं. इनके माता-पिता ने नौजवानों की हत्या करने के दोषी अफजल गुरु की फांसी की माफी के लिए याचिका दायर की थी."

ये भी पढ़ें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget