एक्सप्लोरर

Ramadan 2023: दिल्ली के CM केजरीवाल ने दी रमजान की मुबारकबाद, ट्वीट कर कही ये बात

Ramadan 2023 News: चांद दिखने के बाद अगले दिन से रमजान के पवित्र महीने का आगाज हो जाता है. एक महीने तक मुस्लिम समाज के लोग सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक न कुछ खाते हैं और न पीते हैं.

CM Kejriwal On Ramadan 2023: रमजान का पवित्र महीना 24 मार्च से शुरू होने जा रहा है. गुरुवार को चांद दिखने के साथ ही पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा. रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना होता है. इसे पाक और अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है. रमजान के महीने में रोजा रखना हर मुसलमान के लिए फर्ज है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट भी दी गई है और रोजा बाद में पूरा किया जा सकता है. इस मौके पर दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मुबारकबाद दी है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करके मुबारकबाद दी.

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आप सभी को रमजान की ढेर सारी मुबारकबाद. इबादत का ये पाक महीना आप सभी के जीवन में खूब सारी खुशियां और तरक्की लेकर आए." बता दें कि रोजा में केवल उपवास ही नहीं होता बल्कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा समय इबादत की जाती है और दिल, दिमाग, शरीर सभी को पाक रखा जाता है. 

तराहवी की नमाज भी की जाती है अदा

रमजान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पवित्र महीने का आगाज हो जाता है. अगले 30 दिन तक मुस्लिम समाज के लोग सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक न कुछ खाते हैं और न पीते हैं. साथ ही ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में लगाते हैं. वहीं शाम में मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसे ‘तराहवी’ कहा जाता है. इस नमाज में पूरे कुरान का पाठ किया जाता है. यह सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है.

22 मार्च को नजर नहीं आया था चांद

इससे पहले जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने एक बयान में कहा था, ‘‘22 मार्च को माहे रमजान मुबारक का चांद मुल्क के किसी भी हिस्से में नजर नहीं आया है, लिहाजा रमजान का महीना शुक्रवार से शुरू होगा." वहीं चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से से रमजान का चांद दिखने की खबर नहीं मिली, लिहाजा ऐलान किया जाता है कि पहला रोजा 24 मार्च यानी शुक्रवार को होगा. इस्लाम में एक महीना 29 या 30 दिन का होता है. महीने के दिनों की संख्या चांद दिखने पर निर्भर करती है.

ये भी पढ़ें- Mohalla Bus In Delhi: घर से मेट्रो तक का सफर आसान बनाएगी मोहल्ला बस, किराए से जुड़ी सामने आई ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget