एक्सप्लोरर

Rajinder Nagar By-Poll: राजेंद्र नगर सीट पर वोटिंग से जुड़ा अपडेट, राघव चड्ढा समेत कई वीवीआईपी ने डाला वोट

Rajinder Nagar Assembly bypoll: शाम 5 बजे के बाद कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर पीपीई किट उपलब्ध कराई गई हैं. राजेंद्र नगर में 80 मतदाता कोरोना संक्रमित हैं.

Rajinder Nagar Election: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 7:00 बजे 11:00 बजे तक 14.85 फीसदी मतदान हो चुका है. हालांकि इससे पहले मतदान की गति काफी धीमी रही. सुबह 9:00 बजे तक केवल 5.30 फीसदी ही मतदान हुआ लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है वैसे-वैसे मतदाता मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन पर पहुंच रहे हैं.

गौतम गंभीर, राघव चड्ढा ने डाला वोट

चुनाव आयोग ने 21 मतदान केंद्रों परर 190 पोलिंग बूथ बनाए हैं. लोगों में मतदान को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है. वहीं सुबह-सुबह कई वीआईपी वोटर अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे. AAP नेता व पूर्व विधायक राघव चड्ढा ने भी अपना वोट डाला.  बीजेपी सांसद गौतम गंभीर भी अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजेश भाटिया ने भी अपना वोट डाला, उन्होंने कहा कि इलाके में बिजली और पानी की समस्या है. कई घंटों तक बिजली नहीं आती है. पीने के पानी के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ता है केवल 15 मिनट तक पानी आता है. सरकार हर मुद्दे पर विफल है लोगों से अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलें और मतदान जरूर करें.

चड्ढा बोले राजेंद्र नगरवासी हमें फिर मौका देंगे
राघव चड्ढा ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि यहां के लोगों ने मुझे 2 साल तक सेवा करने का मौका दिया मुझे विश्वास है कि आगे भी राजेंद्र नगर के लोग बीते 7 सालों में हमारी सरकार द्वारा किए गए काम को ध्यान में रखते हुए एक ऐसे व्यक्ति को मौका देंगे, जो उस काम की रफ्तार को कम नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि आज वर्किंग डे है लेकिन फिर भी मैं राजेंद्र नगर विधानसभा के मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि भारी से भारी तादाद में अपने घरों से निकलकर वोट जरूर डालें. वोट डालना केवल आपका अधिकार नहीं बल्कि आपकी जिम्मेदारी है.

सीएम केजरीवाल ने जनता से की वोड डालने की अपील
इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजेंद्र नगर लोगों से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली राजेंद्र नगर विधानसभा और पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, दोनों ही इलाकों की जनता से अपील है कि इस चुनाव में अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए वोट जरूर डालें.  

5 बजे  के बाद कोरोना पॉजिटिव कर सकेंगे मतदान
 राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में शाम 5:00 बजे के बाद कोरोना संक्रमित मतदाता भी अपना फोटो डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जा सकते हैं. इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा पीपीई किट का इंतजाम किया गया है. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर मौजूदा समय में करीब 80 ऐसे मतदाता हैं जो कोरोना संक्रमित है. ऐसे में ऐसे मतदाता शाम 5:00 बजे के बाद अपना वोट डाल सकते हैं इसके लिए पोलिंग स्टेशंस पर पीपीई किट उपलब्ध कराई गई हैं.

यह भी पढ़ें:

NDMC की बैठक में चार महीने से नहीं गए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, अब पेश हुआ ये प्रस्ताव

Delhi News: तिहाड़ समेत दिल्ली की तीन जेलों में नहीं समा रहे कैदी, अब नरेला में बनेगी की चौथी बड़ी जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget