एक्सप्लोरर

Raja Garden Fire: दिल्ली के राजा गार्डन में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, 4 लोगों की मौत

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग की सूचना दोपहर 3:08 बजे मिली. इसके बाद अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे.

दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि एक अन्य की हालत गंभीर है.

हादसे के दौरान नीचे और और ग्राउंड पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन ऊपरी मंजिल पर फंसे 5 लोगों को आग ने लपेटे में ले लिया.

आग की सूचना के फौरन बाद पहुंचे अधिकारी

फायर ऑफिसर ने सभी को निकाल तो लिया लेकिन इनमें से 4 की मौत हो गई. शोरूम में करीब 3 बजे के करीब आग लगी थी. तभी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, मोती नगर SHO और अन्य कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.

शुरुआत में लोगों ने मामूली आग समझा, पर पलक झपकते आग ने विकराल रूप ले लिया. शाम के 4.10 पर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.

अधिकारी ने क्या कहा?

इससे पहले दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी आग की सूचना दोपहर 3:08 बजे मिली. दो-तीन मिनट में हमलोग मौके पर पहुंचे. पांच अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया. दरवाजा और दीवार तोड़कर हमने चार लोगों को निकाले. तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी. घायलों को सीएटीएस एम्बुलेंस से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसके बाद करीब साढ़े 6 बजे अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि तीन लोगों की मौत हुई है और एक घायल हैं.

मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक

बीजेपी विधायक कैलाश गंगवाल ने कहा कि सूचना मिलते ही मैं सीधे घटनास्थल पर गया और पता चला कि महाराजा इलेक्ट्रॉनिक्स में आग लग गई है. जब मैं पहुंचा, तो पूरा स्टाफ वहां पहले से ही मौजूद था और सभी हताहतों को बचा लिया गया था. आग अब पूरी तरह बुझ चुकी है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. हालांकि पूरे मामले की जांच के बाद ही असल वजह का पता लग सकेगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget