एक्सप्लोरर

'ये तो होने ही था...', राज कुमार आनंद के इस्तीफे पर BJP का AAP पर हमला

Raaj Kumar Anand Resigns: दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी का कहना है कि अब सबको केजरीवाल की असलियत पता चल रही है.

Delhi News: दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद (Raaj Kumar Anand) के इस्तीफे के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. दिल्ली बीजेपी (BJP) का कहना है कि '' यह तो होना ही था. राज कुमार आनंद भ्रष्टाचार को लेकर आप की नीति से सहमत नहीं थे.'' बीजेपी ने कहा कि शुक्र है कि अब सीएम अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा उनकी पार्टी के लोगों को भी दिखने लगा है. 

दिल्ली बीजेपी ने राज आनंद के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर करते हुए 'एक्स' पर लिखा कि ''आप नेता और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने  पार्टी से और पद से इस्तीफा दे दिया. राज कुमार आनंद भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की नीति से सहमत नहीं थे. साथ ही ये भी कहा कि AAP भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई है. अब सोचिए, ये तो होने ही था. ''

आप नेताओं को दिख रहा केजरीवाल का असली चेहरा- बीजेपी
बीजेपी ने कहा कि एकतरफ शराब घोटाला करने वाले केजरीवाल हैं तो पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं तो दूसरी तरफ आप पार्टी के नेता हैं जो अपने लीडर के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं.''

राज कुमार आनंद ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका कहना है कि पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है. उन्होंने कहा कि मैं इन भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं."

राज आनंद ने सीएम ऑफिस को अपना इस्तीफा भेज दिया. इस्तीफे के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि जो पार्टी दलितों के प्रतिनिधित्व से पीछे हट जाती है उसमें रहने का कोई औचित्य नहीं है. राज कुमार आनंद पटेल नगर से आप विधायक हैं.

आप की ओर से इस्तीफे पर आई यह प्रतिक्रिया
उधर, आप की भी प्रतिक्रिया इस मामले में आई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज के बाद एक सवाल बंद हो जाएगा कि ईडी के छापे के बाद पार्टी क्यों टूट जाती है. ईडी के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. आज आप के एक-एक विधायक और मंत्री की परीक्षा है कि इस मुश्किल वक्त में कैसे साथ खड़े रहना है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा, नवंबर में ED ने मारी थी रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget