एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सदर बाजार में 40 हजार दुकानें बंद

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के सदर बाजार में व्यापक बंद रहा. 40 हजार दुकानें बंद रहीं और व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Delhi Traders Protest: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में है. इस कायराना हमले में 26 पर्यटकों की जान गई, जिसके बाद दिल्ली के व्यापारी भड़क गए. आज एशिया की सबसे बड़ी मार्केट सदर बाजार पूरी तरह बंद रही.

40 हजार दुकानों के शटर डाउन थे, यहां तक कि रोज लगने वाली रेहड़ी-पटरी भी गायब थी. फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन ने सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग उठाई.

'दोषियों पर कार्रवाई करो', 'आतंकवाद बंद करो'

फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव और जयप्रकाश की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारी सड़कों पर उतरे. वाहिद खान, सदर खान, आमिर खान, जाने आलम, शिवकुमार, नारायण गुप्ता, मुकेश जैन, मुकेश अग्रवाल साथ आए और सरकार से आतंक के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा. सुबह 12 टूटी चौक पर व्यापारी जमा हुए, हाथों में तिरंगे और बैनर लिए हुए थे. बैनरों पर लिखा था- "दोषियों पर कार्रवाई करो", "आतंकवाद बंद करो", "पाकिस्तान मुर्दाबाद". पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, फिर हजारों व्यापारियों ने 12 टूटी चौक से कुतुब रोड चौक तक मार्च निकाला.

"देश का हर व्यापारी सरकार के साथ"

परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने कहा, "पहलगाम की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. ये आतंकियों और पाकिस्तान की साजिश है कि कश्मीर में दहशत फैलाकर पर्यटकों को रोकें और वहां के लोगों को गुमराह करें. लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे. जयप्रकाश ने कहा, "देश का हर व्यापारी सरकार के साथ है. सरकार जो भी सख्त कदम उठाएगी, हम साथ देंगे. अब आतंकवाद के खिलाफ ठोस एक्शन चाहिए. 

वाहिद खान, सदर खान और आमिर खान ने कहा, "ये हमला सिर्फ जान लेने का नहीं, बल्कि भाईचारे को तोड़ने की साजिश भी है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फेडरेशन के बाकी नेता जैसे पवन खंडेलवाल, चौधरी योगेंद्र सिंह, भारत भूषण गोगिया, दीपक मित्तल, रमेश सचदेवा, विष्णु यादव, हरजीत सिंह छाबड़ा, भारत भरारा, वरिंदर आर्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए.  सदर बाजार के इस बंद और मार्च से साफ है. व्यापारी गुस्से में हैं और अब बस बातों से काम नहीं चलेगा, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का वक्त आ गया है.

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: दिल्ली में उठी इंसाफ की गूंज, IYC के तिरंगा मार्च में बोले नेता- कूटनीति नहीं, सख्त जवाब चाहिए

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget