एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए बड़े ट्रेन हादसे पर बोले रणदीप सुरजेवाला, 'उम्मीद है कि ये हादसा सुर्खियों...'

Coromandel Express Derail: रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उम्मीद है कि ये हादसा अख़बार कि सुर्खियों तक सीमित नहीं रह जाएगा. रेल सुरक्षा में चूक की संपूर्ण जांच होगी और दोषियों को सजा मिलेगी.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) शाम को बड़ा रेल हादसा हुआ. जहां पर कोरोमंडल एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें टकरा गईं. तीन ट्रेनों के टकराने से 238 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 650 से अधिक लोग घायल हैं. ऐसे में भीषण ट्रेन हादसे के बाद विपक्ष लगातार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग कर रहा है. इसी दौरान इस घटना पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है. 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा, 'बालासोर ट्रेन हादसे की खबर हृदय विदारक है. ईश्वर सब दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दे व परिवार जनों को ये क्षति सहने की ताक़त दे. उम्मीद है कि ये हादसा अखबार कि सुर्खियों तक सीमित नहीं रह जाएगा. रेल सुरक्षा में चूक की संपूर्ण जांच होगी, जिम्मेवारी निर्धारित होगी, दोषियों को सजा मिलेगी और जरूरी सुरक्षा मापदंडों में बदलाव कर भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगेगी.'

कैसे हुआ ये हादसा?

बालासोर रेल हादसा 2 जून शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ. रेलवे अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे अचानक बाहानगा बाजार में पटरी से उतकर दूसरी पटरी में जा गिरे. ट्रेन के डिब्बे दूसरी पटरी पर आ रही शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस 12841 से टकरा गए. जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के करीब कई डिब्बे पटरी से उतर गए और दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी से टकरा गए. जानकारी के मुताबिक हादसा हावड़ा से करीब 255 किलोमीटर दूर बाहानगा बाजार स्टेशन पर हुआ.

ओडिशा के बालासोर में हादसे के बाद रेलवे की ओर से मृतकों की परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से जख्मी लोगों को दो लाख रुपये की मदद देने का एलान किया गया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद देने की बात कही गई है. 

ये भी पढ़ें- Delhi News: 'मस्ती की पाठशाला' में खेल-खेल में पढ़ाई कर रहे हैं बच्चे, दिल्ली में स्कूली बच्चों की गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं मजेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget