एक्सप्लोरर

Galleria Mall Murder News: नोएडा के गैलेरिया मॉल हत्या मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

नोएडा के गैलेरिया मॉल में बिहार के मूल निवासी एक शख्स की हत्या मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यहां पार्टी के बाद बिल को लेकर हुए विवाद में एक 30 साल के युवक की हत्या कर दी गई.

Noida Galleria Mall Murder: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में स्थित एक रेस्त्रां में पार्टी करने गए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया. इस घटना में संलिप्त दो लोग फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने मृतक की जमकर पिटाई की. उसके सिर में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उसकी मौत हुई. अपर पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-80 स्थित बैटरी बनाने वाली एक कंपनी जेएलएम में काम करने वाले सात लोग रविवार की रात सेक्टर 38-ए स्थित गार्डन गैलरिया मॉल के लास्ट लेमन नामक रेस्त्रां में पार्टी करने गए थे. रात 11 बजे के करीब पार्टी कर रहे लोगों तथा होटल के कर्मचारियों में बिल को लेकर विवाद हो गया.

कुल 7,400 रुपये का था बिल

उन्होंने बताया कि 7,400 रुपये का बिल था. पार्टी करने वाले लोग बिल दिए बिना रेस्त्रां से बाहर निकल गए. इस बात को लेकर होटल के प्रबंधक और पार्टी करने वाले लोगों के बीच विवाद हुआ. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई, जिसके देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई. अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि होटल कर्मचारियों ने पार्टी कर रहे लोगों के साथ मारपीट की. इस मारपीट में बृजेश राय (30) के सिर में गंभीर चोट आयी और उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए प्रयाग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने सोमवार को उसे मृत घोषित कर दिया. वह बिहार में छपरा जिले के हसनपुरा गांव का रहने वाला था.

UP Corona Update: यूपी में भी डरा रहा कोरोना, लगातार चौथे दिन सामने आए 200 से ज्यादा नए मामले

रेस्त्रा के प्रबंधक सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज

वहीं पूरे मामले में उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. राय के साथ पार्टी में आई युवती आरती ठाकुर ने सेक्टर-39 थाने में रेस्त्रा के प्रबंधक देवेंद्र सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इस घटना में शामिल नोएडा सेक्टर-15 निवासी सुंदर सिंह रावत, उत्तराखंड के कुमेर सिंह बंगारी, हिमांशु कुमार, दिल्ली के छतरपुर के निवासी देवेंद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश के मेडी ठाकुर, नोएडा के गुड्डू सिंह और ग्रेटर नोएडा के कपिल उर्फ नाहर सिंह को गिरफ्तार किया है.

होटल के मालिक की भूमिका भी जांच रही पुलिस

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल दो लोग अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में होटल के मालिक की भूमिका की जांच कर रही है. इस बीच, मृतक बृजेश की पत्नी पूजा राय ने आरोप लगाया है कि पुलिस और उनके पति के साथ पार्टी करने गए लोगों ने इस मामले को उनसे काफी देर तक छुपाया. उन्होंने मुख्यमंत्री और कई नेताओं तथा वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट कर इस मामले में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग की है. वह सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल में अध्यापिका हैं.

Gorakhpur Triple Murder Case: मां, बाप और बेटी को मारने के आरोपी ने की हिरासत में भागने की कोशिश, अब हुआ ये अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget