एक्सप्लोरर

Nikki Yadav Murder Case: श्रद्वा जैसा खौफनाक हत्याकांड! प्रेमी ने डेटा केबल से गला घोंटा, कत्ल वाले दिन ही की दूसरी शादी

Delhi Murder Case: ​निकिता की हत्या के आरोपी साहिल की क्रूर सोच का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि उसने हत्या के बाद उसी दिन दूसरी लड़की से शादी भी की. 

Nikki Yadav Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा मर्डर जैसा केस सामने आया है. गर्लफ्रेंड की हत्या के इस मामले में भी आरोपी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में था, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. यहां पर चौंकाने वाली बात यह है कि उसने लिव इन में रहने वाली बात न तो अपने परिजनों को बताई, ना ही मृतका निक्की को. बस, उसपर सनक सवार हुआ और गर्लफ्रेंड निकिता यादव, जिसे वह बेहद प्यार करता था और उसे ही लाइफ पार्टनर बनाना चाहता था, कि हत्या कर दी. आरोपी साहिल की क्रूर सोच का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि उसने हत्या के दिन निकिता के शव को ढाबे के फ्रिज में रखने के बाद दूसरी लड़की से शादी भी की. 

यह घटना 9 से 10 फरवरी की रात की है. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गुप्ता सूचना मिलने के बाद 24 साल के आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी साहिल गहलोत मितराउं गांव का रहने वाला है. वहीं मृतक लड़की की पहचान झज्जर की निक्की यानी निकिता यादव के रूप में हुई है. इस मामले में स्पेशल सीपी क्राइम ब्रांच रविंद्र यादव ने बताया कि आरोपी ने 9 से 10 फरवरी की रात अपनी कार में मोबाइल डेटा केबल की मदद से निक्की यादव की गला घोंटकर हत्या की थी. आरोपी ने निक्की की हत्या आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास की. हत्या को अंजाम देने के बाद वह शव को मितराउं गांव में अपने ढाबे पर रखे फ्रीज में छिपा दिया. आरोपी साहिल गहलोत और मृतका पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को इस बात की भनक 10 फरवरी को गुप्त सूचना के जरिए मिली कि साहिल गहलोत नाम के युवक ने अपनी प्रमिका की हत्या कर दूसरी लड़की से शादी कर ली है. 

पहली बार 2018 में हुई थी दोनों की मुलाकात

बता दें कि दोनों की मुलाकात पहली बार साल 2018 में उत्तम नगर इलाके के करियर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी की तैयारी के दौरान हुई थी. वहीं, निक्की यादव आकश इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी. दोनों एक ही बस से आते-जाते थे. ये मुलाकात करीबी दोस्ती में बदल गई और अब साहिल ने लिव इन गर्लफ्रेंड की हत्या कर रिश्ते को भी हमेशा के लिए खत्म कर दिया. 

निकिता के गांव में होगा उसका अंतिम संस्कार 

बता दें कि मृतक निकिता यादव झज्जर के खेड़ी गांव की रहने वाली है. दिल्ली में उसके बॉयफ्रेंड ने ही उसका कत्ल कर​ दिया था. निक्की अपने बॉयफ्रेंड साहिल गहलोत के साथ कई सालों से लिव इन में रह रही थी. दिल्ली में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी जो नजदीकी में तब्दील हो गई. साहिल ने अपने गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद शव को फ्रिज में रख दिया था. मृतका के परिजनों ने आरोपी को सजा ए मौत देने की मांग की है. निकिता यादव का अंतिम संस्कार झज्जर के खेड़ी गांव में किया जाएगा. निकिता का शव लेने के लिए उसके परिजन झज्जर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi: थाने के सामने रोड रेज की वारदात, चाकुओं से जानलेवा हमला कर विशाल को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget