एक्सप्लोरर

Sainik Schools: 100 नए सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों को ई-काउंसलिंग की तैयारी

देश में जल्दी ही 100 सैनिक स्कूल शुरू किए जाएंगे. देशभर के विभिन्न हिस्सों में शुरू किए जाने वाले इन स्कूलों में दाखिले के लिए सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर मौजूद होगी.

New Delhi: देश में जल्दी ही 100 सैनिक स्कूल शुरू किए जाएंगे. देशभर के विभिन्न हिस्सों में शुरू किए जाने वाले इन स्कूलों में दाखिले के लिए सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर मौजूद होगी. सैनिक स्कूलों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र एक बारी में 10 सैनिक स्कूलों का विकल्प चुन सकते हैं. चुनें गए स्कूलों के विकल्प के आधार पर छात्रों को इन 10 सैनिक स्कूलों में से वरीयता के आधार पर दाखिला दिया जाएगा. 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने के लिए सैनिक स्कूल सोसायटी (एसएसएस) ई-काउंसलिंग के संचालन के लिए एक स्वचालित प्रणाली विकसित करने की तैयारी में है. यह सरकार की सोच के अनुरूप पूरे देश में स्थापित किए जा रहे नए स्कूलों पर लागू होगा. इसके तहत छात्रों को सैनिक स्कूल के पाठ्यक्रम अनुपालन के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे.

होगा व्यापक प्रचार प्रसार
छात्रों की जानकारी के लिए सैनिक स्कूल सोसायटी (एसएसएस) ई-काउंसलिंग के लिए समय-सीमा के साथ आवेदन करने के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करेगी. यह सोसायटी पात्रता के लिए निर्धारित अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले आवेदक छात्रों को समय-समय पर व्यक्तिगत रूप से उनके ईमेल या मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजेगा. इसके साथ ही नए सैनिक स्कूलों को श्रेणी और लिंग के आधार पर जानकारी के साथ-साथ रिक्तियों की संख्या प्रदान करने के लिए उपयुक्त पहुंच अधिकार प्रदान किए जाएंगे.

वेब पोर्टल पर होगा पंजिकरण सत्यापित
छात्रों को वेब पोर्टल पर दिए गए लिंक के जरिए अपना पंजीकरण करने और उनके विवरण सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा. वहीं, छात्रों के पास आवंटन के विकल्प के रूप में अधिकतम 10 स्कूलों के चयन का विकल्प उपलब्ध होगा. इसके बाद छात्रों को सैनिक स्कूल का आवंटन उनकी रैंक व स्कूलों की पसंद के आधार पर निर्मित प्रणाली के जरिए किया जाएगा. इसके परिणाम को ई-काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से घोषित किया जाएगा. आवेदक छात्र को परिणाम के अनुरूप आवंटन को स्वीकार करना होगा या काउंसलिंग के राउंड-2 के लिए विचार किए जाने वाले विकल्प या आगे विचार के लिए अनिच्छा की जानकारी देनी होगी.

तारीखों की दी जाएगी सूचना
वहीं अपनी पसंद को स्वीकार या लॉक करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर (भौतिक) सत्यापन की प्रक्रिया पूरा करने की तारीखों की सूचना दी जाएगी. छात्रों के भौतिक सत्यापन के बाद अपने डेटाबेस में जरूरी अपडेट के लिए नए सैनिक स्कूलों को रियल टाइम के आधार पर अपनी पसंद को लॉक करने वाले छात्रों की सूची दिखाई देगी. वहीं, राउंड-1 की निर्धारित तिथि और समय के बाद नहीं भरी गई सीटों को काउंसलिंग के राउंड-2ू के जरिए भरा जाएगा. जिन छात्रों ने राउंड-1 में सीट प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उनके पास ई-काउंसलिंग के राउंड-2 में बाकी सीटों को चुनने का विकल्प उपलब्ध होगा.

होगा कम खर्चीला
ई-काउंसलिंग के लिए यह स्वचालित प्रणाली प्रवेश प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी. यह सभी हितधारकों- विद्यालयों, छात्रों और प्रशासनिक प्राधिकरण के लिए कम खर्चीला और उपयोग के अनुकूल होगा. यह पूरी प्रक्रिया की रीयल-टाइम निगरानी और हर एक चरण में आवश्यक कार्रवाई के लिए भी पहुंच प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें-

Delhi School Children Vaccination: दिल्ली के इतने छात्रों को लग चुकी है कोविड वैक्सीन की पहली डोज, जानें कितने छात्र हुए पूरी तरह वैक्सीनेटेड

Uttarakhand Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लिए किए 10 वादे, जानिए क्या क्या सुधारेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget