एक्सप्लोरर

Namo Bharat App: अब मेट्रो का सफर होगा और आसान, लॉन्च हुआ 'जर्नी प्लानर’, क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Namo Bharat App News: अब यात्रा की योजना बनाना पहले से कहीं आसान हो गया है. नमो भारत ऐप का नया ‘जर्नी प्लानर’ फीचर एक ही प्लेटफॉर्म पर स्मार्ट रूट सुझाव, टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं देगा.

NCRTC Namo Bharat App: क्या आपको भी यात्रा की योजना बनाने में परेशानी होती है? अलग-अलग ऐप्स पर टिकट बुक करना, सही रूट ढूंढना और समय पर मेट्रो ट्रेन पकड़ना अक्सर एक झंझट बन जाता है. लेकिन, अब इन सभी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर मिल गया है. यात्रियों की यात्रा को और आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने नमो भारत ऐप में एक नया और आकर्षक फीचर ‘जर्नी प्लानर’ लॉन्च किया है. 

कैसे मददगार होगा फीचर?
यह फीचर यात्रियों को नमो भारत और मेट्रो नेटवर्क के जरिए अपनी पूरी यात्रा की योजना एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनाने की सुविधा देता है. इसके साथ ही यात्री सबसे सुविधाजनक रूट चुन सकते हैं और सिंगल विंडो पेमेंट के जरिए बुकिंग पूरी कर सकते हैं. यह कदम यात्रियों के लिए सुगम और तनावमुक्त यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. 

एंड-टू-एंड यात्रा की होगी आसान प्लानिंग
जर्नी प्लानर फीचर के जरिए यात्री नमो भारत ऐप पर अपनी पूरी यात्रा की योजना बना सकते हैं. यह फीचर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक के लिए सबसे स्मार्ट और कुशल रूट दिखाता है. इसमें अनुमानित यात्रा समय, इंटरचेंज पॉइंट्स और नमो भारत, मेट्रो के साथ-साथ फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के विकल्प भी शामिल हैं. यात्री इसकी मदद से सबसे तेज और सुविधाजनक रास्ते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

सिंगल प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग की सुविधा
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यात्री नमो भारत और मेट्रो दोनों के टिकट एक ही प्लेटफॉर्म पर बुक कर सकते हैं. अब अलग-अलग ऐप्स पर जाकर टिकट बुक करने की झंझट खत्म हो गई है. यात्री पूरी यात्रा का किराया देखकर UPI, डेबिट, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं. इससे समय की बचत होती है और यात्रा प्रक्रिया और भी सहज बनती है.

कैसे करें जर्नी प्लानर का इस्तेमाल?
नमो भारत ऐप के जर्नी प्लानर सेक्शन में जाएं. अपना शुरुआती स्टेशन और गंतव्य स्टेशन चुनें. फिर ऐप नमो भारत और मेट्रो के एकीकृत रूट मैप के साथ स्मार्ट विकल्प दिखाएगा. इंटरैक्टिव मैप के जरिए रूट को और स्पष्ट रूप से समझें. फिर अपनी पसंद का रूट चुनें और पेमेंट विंडो पर जाएं. भुगतान करने पर QR-आधारित ई-टिकट जनरेट हो जाएगा.

उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री गाजियाबाद से नोएडा सेक्टर 16 की यात्रा करना चाहता है, तो ऐप गाजियाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत और फिर ब्लू लाइन मेट्रो के जरिए नोएडा सेक्टर 16 तक का रूट सुझाएगा. पेमेंट के बाद दोनों सेवाओं के लिए अलग-अलग QR टिकट भी मिल जाएगा. इसके बाद लास्ट माइल के लिए आप ऐप में रैपिडो जैसे विकल्पों से ऑटो या कैब भी बुक कर सकते हैं.

तनावमुक्त यात्रा का अनुभव
जर्नी प्लानर फीचर रूट चयन से लेकर टिकट बुकिंग, ट्रेन शेड्यूल और रियल-टाइम अपडेट तक सबकुछ एक जगह उपलब्ध कराता है. यह अलग-अलग बुकिंग की जरूरत को खत्म करता है, प्रतीक्षा समय को कम करता है और स्मार्ट रूट सुझावों के साथ बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करता है. नमो भारत ऐप में जर्नी प्लानर के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी हैं, जैसे लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, लाइव पार्किंग स्टेटस, लास्ट माइल कनेक्टिविटी

यात्रियों के लिए एक नया अनुभव
लाइव ट्रेन ट्रैकिंग से 30 मिनट के भीतर ट्रेन की स्थिति और अनुमानित आगमन समय की सटीक जानकारी मिलती है, वहीं लाइव पार्किंग स्टेटस यात्रियों को पार्किंग की उपलब्धता के आधार पर बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है. नमो भारत ऐप यात्रा को न केवल सुविधाजनक बल्कि तकनीकी रूप से स्मार्ट बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है. अब नमो भारत ऐप डाउनलोड करें और अपनी अगली यात्रा को आसान, तेज और स्मार्ट बनाएं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget