एक्सप्लोरर

Delhi Metro News: एक बार फिर पुरानी दिल्ली की तंग गलियों से होकर गुजरेगी मेट्रो, इस रूट के लोगों को होगा लाभ

Delhi News: दरअसल फेज-4 में मजेंटा लाइन के विस्तार के तहत जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग के बीच जो नया कॉरिडोर बनाया जा रहा है, उसी विस्तार के तहत मेट्रो पुरानी दिल्ली से होकर गुजरेगी.

Delhi News: यात्री एक बार फिर से पुरानी दिल्ली (Old Delhi) की संकरी गलियों से गुजरती हुई मेट्रो का तुल्फ उठा सकेंगे. फेज-4 (Phase-4) में मजेंटा लाइन (Magenta Line ) के विस्तार के तहत जनकपुरी वेस्ट (Janakpuri West) से रामकृष्ण आश्रम मार्ग (Ramkrishna Ashram Marg) के बीच जो नया कॉरिडोर बनाया जा रहा है, उसी विस्तार के तहत मेट्रो पुरानी दिल्ली से होकर गुजरेगी. नॉर्थ दिल्ली के डेरावाल नगर से एलिवेटेड मेट्रो अंडरग्राउंड हो जाएगी और घंटाघर से पुरानी दिल्ली में प्रवेश करके पुल बंगश, सदर बाजार और नबी करीम से होते हुए रामकृष्ण आश्रम मार्ग पहुंचेगी.

DMRC ने किए टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा काम 
पुरानी दिल्ली में बनने वाले ये सभी मेट्रो स्टेशन पहले की तरह ही अंडरग्राउंड होंगे, क्योंकि एलिवेटेड स्टेशन बनाने के लिए यहां पर्याप्त जगह की कमी है. डीएमआरसी ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा.

पुरानी दिल्ली से गुजरी थी वॉयलेट लाइन
फेज-3 के एक हिस्से के रूप में वॉयलेट लाइन का केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट तक विस्तार किया गया था. उस दौरान मेट्रो आईटीओ से आगे चलकर दिल्ली गेट से पुरानी दिल्ली में प्रवेश करके जामा मस्जिद और लाल किले से होते हुए कश्मीरी गेट तक पहुंची थी. यह पूरा कॉरिडोर भी अंडरग्राउंड था, जिसका निर्माण कार्य 2013 से 2017 के बीच हुआ था.

मेट्रो विस्तार से बढ़ेगी रेड लाइन की कनेक्टिविटी
पुल बंगश में मेट्रो की रेड लाइन पर एक एलिवेटेड स्टेशन पहले से ही बना हुआ है. अब उसी के बगल में एक नया अंडरग्राउंड स्टेशन बनाकर इसे एक इंटरचेंज स्टेशन के रूप में तब्दील किया जा रहा है, जिससे उत्तरी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच लोगों का आना-जाना और आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Delhi Crime: एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, शादीशुदा प्रेमी ने कांट्रैक्ट किलर से कराई प्रेमिका की हत्या

Delhi Assembly Special Session: दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामे के आसार, विश्वासमत का प्रस्ताव पेश करेंगे केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget