एक्सप्लोरर

MCD की स्थायी समिति सीट चुनाव में BJP की जीत, AAP उम्मीदवार को इतने वोट से हाराया

MCD News: बीजेपी उम्मीदवार सत्य शर्मा को बधाई देते हुए मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव नागरिक निकाय के कामकाज में सार्थक योगदान देगा.

MCD Standing Committee Election: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की खाली पड़ी स्थायी समिति की सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. बीजेपी नेता और गौतमपुरी से पार्षद सत्य शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद हेमा को 35 वोटों से हराया. 

आम सभा की बैठक के दौरान हुए चुनाव में कुल 227 वोटों में से शर्मा को 130 वोट मिले, जबकि हेमा को 95 वोट मिले. दो वोट अवैध घोषित किए गए. 

मेयर ने दी बधाई

मेयर राजा इकबाल सिंह ने सत्य शर्मा को जीत पर बधाई दी और कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव नागरिक निकाय के कामकाज में सार्थक योगदान देगा.

उन्होंने जैतपुर (वार्ड 184) की पार्षद हेमा की चुनाव लड़ने के लिए सराहना की. गौतमपुरी (वार्ड 226) का प्रतिनिधित्व करने वाले सत्य शर्मा अब स्थायी समिति में शामिल होंगे. स्थायी समिति एमसीडी की निर्णय लेने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

आंतरिक चुनावों में बीजेपी की जीत

इससे पहले सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में हुए आंतरिक चुनावों में बीजेपी ने 12 जोनल समितियों में से आठ पर जीत हासिल की. इसी के साथ बीजेपी ने नगर निकाय की स्थायी समिति में भी निर्णायक जनादेश हासिल कर लिया. 

बीजेपी और आप के एक-एक सदस्य 18 सदस्यीय स्थायी समिति में निर्वाचित हुए, जो एमसीडी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है. इससे बीजेपी सदस्यों की कुल संख्या 10 हो गई और उसे बहुमत मिल गया.

सिटी सदर-पहाड़गंज जोन से आप की राफिया माहिर जीतीं, जबकि साउथ जोन से बीजेपी के जगमोहन महलावत जीते. एमसीडी में कुल 12 वार्ड कमेटियां हैं, जिनमें से आठ पर अब बीजेपी का कब्जा है और चार पर आप का कब्जा है. 

निगम में बीजेपी का अपना मेयर है. 12 जोन में से बीजेपी ने नजफगढ़, शाहदरा साउथ, शाहदरा नॉर्थ, साउथ जोन, केशव पुरम, सिविल लाइन, नरेला और सेंट्रल में जीत दर्ज की है, जबकि आप ने रोहिणी, करोल बाग, वेस्ट और सिटी एसपी जोन में जीत दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget