एक्सप्लोरर

Watch: बीजेपी विधायक पर MCD के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, AAP ने बोला हमला

MCD News: कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) ने कहा बीजेपी विधायक अभय वर्मा एक कमरे की चाबी सफाई कर्मचारी से मांग रहे थे. लोगों के मुताबिक चाबी बीजेपी के पूर्व पार्षद के पास थी, फिर भी कर्मचारी को पीटा गया.

MCD Safai Karamchari Assault Case: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कोंडली (Kondli) से विधायक कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) और मंगोलपुरी (Mangolpuri) की विधायक राखी बिड़ला (Rakhi Birla) ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी (BJP) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) में पिछले 15 सालों से बीजेपी की सरकार थी, लोगों ने इस बार उनकी सरकार को उखाड़ फेंका और आम आदमी पार्टी को मौका दिया, लेकिन बहुत दुख की बात है कि बीजेपी इस हार से पूरी तरीके से बौखला चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब बीजेपी अपनी हार का गुस्सा सफाई कर्मचारियों पर निकाल रही है.

उन्होंने कहा कि सुबह उठकर दिल्ली की गलियों को साफ करने वाले दबे-कुचले समाज के लोगों से बीजेपी मारपीट पर उतर आई है. एक वीडियो दिखाते हुए आप के विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी नगर से बीजेपी के विधायक अभय वर्मा ने एक सफाई कर्मचारी को पीटा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अभय वर्मा सफाई कर्मचारी को थप्पड़ पर थप्पड़ मार रहे हैं. कुलदीप कुमार ने पूरा मामला बताते हुए कहा कि एक शौचालय के बाहर कमरा है. अभय वर्मा उसकी चाबी कर्मचारी से मांग रहे थे. लोगों ने बताया कि चाबी बीजेपी के पूर्व पार्षद के पास थी. इसके बावजूद कर्मचारी को पीटा गया.

कुलदीप कुमार बोले- सफाई कर्मचारियों के अंदर आक्रोश
आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, "यदि चाबी कर्मचारी के पास होगी भी तो क्या इस प्रकार से किसी को मारोगे." उन्होंने कहा कि एमसीडी के सफाई कर्मचारियों के अंदर इसके खिलाफ आक्रोश है. आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करती है. वहीं इस पूरे मामले में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने पूर्वी दिल्ली के डीसीपी को पत्र भी लिखा है. इस घटना के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने पूर्वी दिल्ली डीसीपी को लिखा है कि इस घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और तीन दिन में एक्शन रिपोर्ट दी जाए.

एमसीडी ने भी की एफआईआर दर्ज करने की मांग
संजय गहलोत ने लिखा कि इस मामले में आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज किया जाए. इसके साथ ही मामला तूल पकड़ता देख सफाई कर्मचारी की पिटाई मामले में दिल्ली नगर निगम ने भी पूर्वी दिल्ली डीसीपी को एक पत्र लिखकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. दिल्ली नगर निगम के शाहदरा जोन के असिस्टेंट कमिश्नर की तरफ से पूर्वी दिल्ली डीसीपी को पत्र लिखकर कहा गया है कि स्थानीय विधायक अभय वर्मा के नजदीकी लोगों की ओर से पर्यावरण सहायक की पिटाई की गई है. यह सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट और सार्वजनिक अभद्रता का मामला है, इसलिए पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Delhi Corona Update: दिल्ली में मिले कोरोना के 11 और मामले, अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष

Embed widget