एक्सप्लोरर

MCD News: हाई अलर्ट पर MCD अधिकारी, जानें- जलभराव से पार पाने के लिए क्या है तैयारी?

MCD Delhi: मानसून की पहली बारिश से सबक लेते हुए एमसीडी ने 714 बड़े नालों में से 713 की सफाई का काम पूरा कर लिया है. साथ ही अफसरों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है. 

Delhi MCD News: दिल्ली में बीते दिनों मानसून की पहली बारिश के बाद हुए जलभराव जैसी स्थिति को रोकने के लिए एमसीडी ने अपनी कवायद शुरू कर दी है. ताकि मानसून के दौरान लोगों को वाटरलॉगिंग और सीवर ओवर फ्लो जैसी समस्याओं से निजात दिलाना संभव हो सके. इसके लिए एमसीडी ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में नालों से गाद निकालने और सफाई कार्य शुरू कर दिया है, ताकि बारिश के समय सीवर ओवरफ्लो न हो पाए.

दिल्ली नगर निगम ने डीसिल्टिंग कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर बनाई गई कार्य योजना के तहत कार्य करते हुए उपयुक्त मैनपावर और मशीनरी जिसमें सुपर सकर मशीनें, सक्शन कम जेटिंग मशीनें, सक्शन मशीनें, जेटिंग मशीनें, पोक लेन, और ट्रक शामिल हैं कि सहायता से अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले नालों की सफाई के लिए निर्धारित लक्ष्य का औसतन 100 प्रतिशत से अधिक हासिल किया है. इसमें 4 फीट और उससे अधिक गहरे 713 नालों की सफलतापूर्वक सफाई की गई है. 

दरअसल, एमसीडी नालों की लंबाई 466 किलोमीटर है. इसके डिसिल्टिंग कार्य के तहत 80,690.4 मीट्रिक टन गाद हटाई गई है, जिसे निरंतर निगरानी के साथ लैंडफिल साइटों पर भेजा जा रहा है.

एमसीडी ने की इन नालों की भी सफाई

इसके अतिरिक्त, उन 14 नालों में से 12 की सफाई पूरी कर ली जो वर्तमान में हैं तो सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण (I&FC) विभाग के अधीन, लेकिन वे एमसीडी हैंडओवर होने हैं. इनमें स्वीपर कॉलोनी नाला, मैगजीन नाला, सिविल मिलिट्री नाला, मोअट नाला (विजय घाट), आईएसबीटी नाला (कुदसिया बाग-मोरी गेट नाला), कैलाश नगर नाला (यमुना के पूर्वी तट पर), शास्त्री पार्क नाला (यमुना के पूर्वी तट पर) और पहले चरण की डिसिल्टिंग वाले, नाला नंबर 14, तेखंड नाला, सेन नर्सिंग होम नाला (नाला नंबर 12), दिल्ली गेट नाला-पावर हाउस नाला, अबुल फजल नाला शामिल हैं.

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार जलभराव की समस्याओं का समाधान करने के लिए, 72 स्थायी पंपिंग स्टेशन पूरी तरह से कार्यशील हैं. 465 मोबाइल और सबमर्सिबल पंप विभिन्न क्षमताओं के उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अतिरिक्त, निगम ने सभी क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पोर्टेबल पंप तैनात किए हैं. सभी उपायुक्त, क्षेत्रीय प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों हाई अलर्ट पर हैं. जमीनी स्तर पर डिसिल्टिंग कार्य और जलभराव की समस्याओं की सक्रिय निगरानी का काम भी जारी है. ताकि जरूरत पड़ने पर स्टाफ और संसाधनों की त्वरित तैनाती की जा सके.

एमसीडी जोन वाइज कंट्रोल रूम नंबर 

एमसीडी ने जलभराव से बचने के लिए सभी 12 जोन में बनाए गए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं. दिल्ली के लोग जलभराव, पेड़ों के गिरने और इमारतों को हुए नुकसान से संबंधित शिकायतें घोषित नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा, MCD 311 ऐप पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं. निगम ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्क रहने और इन शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया है. ताकि असुविधा को कम करना संभव हो सके. 

  • मुख्यालय केंद्रीय नियंत्रण कक्ष नंबर 155305  
  • पश्चिमी जोन 011-25191014, 011-251910162 
  • रोहिणी जोन 011-27042700, 011-27050132, 011-27050133  
  • सिटी एसपी जोन 011-23913773, 011-23913775  
  • सेंट्रल जोन 011-29812700
  • शाहदरा दक्षिणी जोन 011-66667391, 011-66667392, 011-66667393, 011-66667394
  • शाहदरा उत्तरी जोन 011-22822700, 011-22831947  
  • नरेला जोन 011-27283261, 011-27283285, 011-27283783, 9953994518  
  • केशव पुरम जोन 011-27183146, 011-27183147  
  • दक्षिणी जोन 011-26517191, 011-26522700  
  • करोल बाग जोन 011-25812700, 011-25814341  
  • सिविल लाइन जोन 011-23942700, 011-23923392, 011-23923394  
  • नजफगढ़ जोन 011-28011235, 011-28018818, 011-28013283  

दिल्ली के LG पर जैस्मिन शाह का हमला, पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग के अफसरों से पूछा- 'क्या BJP...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget