एक्सप्लोरर

MCD Budget 2024: दिल्ली नगर निगम का ड्राफ्ट बजट कल, मेयर शैली ओबेरॉय बोलीं- 'जनता की सलाह से होगा फाइनल'

MCD Budget: दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा है कि दो महीने के बाद हर वार्ड और विधानसभा में चर्चा के बाद फाइनल बजट पेश करेंगे. उन्होंने कहा कि बजट दिल्ली के दिल का होगा.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने 2023-24 के संशोधित बजट अनुमान और 2024-25 के बजट अनुमानों को पेश करने के लिए शुक्रवार को होने वाली विशेष बजट बैठक नौ दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी. एक आधिकारिक नोटिस में इसकी जानकारी दी गयी है. नोटिस में स्थगन का कोई कारण नहीं बताया गया है. सदन की विशेष बजट बैठक शनिवार के लिए पुनर्निर्धारित की गई है. नोटिस में कहा गया है कि यह बैठक दोपहर दो बजे आयोजित की जायेगी.

एमसीडी आयुक्त ज्ञानेश भारती को नगर निकाय मुख्यालय में विशेष बजट बैठक में संशोधित बजट अनुमान पेश किया जाना था. बीजेपी ने बैठक स्थगित किए जाने की निंदा की और आरोप लगाया कि पार्षदों को बजट की प्रतियां उपलब्ध नहीं करायी गयीं. एमसीडी में विपक्ष के नेता राजा इकबाल सिंह ने कहा, ‘‘बीजेपी बजट को टालने के किसी भी कदम की कड़ी निंदा करती है.’’ एमसीडी के कैलेंडर के मुताबिक, सालाना बजट 10 दिसंबर तक पेश किया जाता है. राजा इकबाल सिंह ने कहा, बजट हालांकि आठ दिसंबर को पेश करने का फैसला किया गया था, क्योंकि नौ और दस दिसंबर को सप्ताहांत है.

'दिल्ली के दिल का बजट होगा'

दूसरी तरफ मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा है कि एमसीडी में आप शासित सरकार का पहला पारदर्शी ड्राफ्ट बजट कल पेश होगा. दिल्ली की जनता की सलाह से बजट फाइनल होगा. मार्केट एसोसिएशन, युवा, महिला, आरडब्ल्यूए, अनधिकृत, जे जे क्लस्टर और ग्रामीण इलाकों के साथ दो महीने में 50–100 मीटिंग के बाद बजट तय होगा. बजट पर दिल्ली की जनता BudgetFeedback.MCD2425@gmail.com पर अपनी राय दे सकती है. इन सुझावों के आधार पर दिल्ली की एमसीडी सरकार का बजट बनेगा. 

शैली ओबेरॉय ने आगे कहा कि सुझाव चाहे सत्ता दल से हो या विपक्षी दल से हो, अगर दिल्ली नगर निगम के हित में होगा, दिल्ली की बेहतरी के लिए होगा तो उस पर जरूर गौर करेंगे. दो महीने के बाद हर वार्ड, हर विधानसभा में चर्चा के बाद फाइनल बजट पेश करेंगे और दिल्ली के दिल का बजट होगा.

ये भी पढ़ें- Farishte Delhi Ke Scheme: AAP सरकार की याचिका पर SC का एलजी, डीजीएचएस को नोटिस, जवाब दाखिल करने का दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मार्च में पड़ रही मई वाली गर्मी! दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें ताजा अपडेट
मार्च में पड़ रही मई वाली गर्मी! दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली दंगा मामला: आरोपी शाहरुख पठान को बड़ा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा मामला: आरोपी शाहरुख पठान को बड़ा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
'नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की कमी आई', केंद्र सरकार पर उदित राज का तंज
'नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की कमी आई', केंद्र सरकार पर उदित राज का तंज

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget