एक्सप्लोरर

Manish Sisodia की गिरफ्तारी 'केजरीवाल शासन के दिल्ली मॉडल’ के मुद्दे पर लगा सकती है ग्रहण!

Manish Sisodia News: केजरीवाल मॉडल के लिए अहम हैं मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ कई अहम विभागों का जिम्मा संभाल रहे थे, जिनमें वित्त, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग जैसे महकमे शामिल हैं, जो केजरीवाल मॉडल के लिए अहम हैं.

Manish Sisodia: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे ने आम आदमी पार्टी (आप) के लिए नई चुनौतियां पैदा की हैं. क्योंकि प्रतिद्वंद्वी दल इस घटनाक्रम को आप के मुख्य चुनावी मुद्दे ‘केजरीवाल के शासन मॉडल’ को ‘बदनाम’ करने के लिए कर सकते हैं. 

मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के कुल 33 में से 18 विभागों का जिम्मा संभाल रहे थे. उन्हें आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रविवार को गिरफ्तार किया था, जबकि जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल मई में धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था. जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं. दोनों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है, जब अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली ‘आप’ कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कमर कस रही है.

मनीष सिसोदिया केजरीवाल मॉडल के लिए अहम

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल मॉडल के लिए अहम हैं मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ कई अहम विभागों का जिम्मा संभाल रहे थे, जिनमें वित्त, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग जैसे महकमे शामिल हैं, जो केजरीवाल मॉडल के लिए अहम हैं. सूत्रों ने बताया कि ‘आप’ नेतृत्व ने पार्टी की राज्य इकाइयों से कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ प्रचार तेज करने को कहा है, जहां इस साल चुनाव होने हैं. उन्होंने कहा कि आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ जवाबी प्रचार करेगी और अडाणी समूह द्वारा कथित रूप से शेयरों में हेराफेरी करने और केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का कथित रूप से दुरुपयोग करने जैसे मुद्दों को उठाएगी. दिल्ली में आबकारी नीति को लागू करने में कथित अनियमितता को लेकर सीबीआई की ओर से मामला दर्ज किए जाने के बाद से भाजपा, ‘आप’ के खिलाफ हमलावर है. मामले में सिसोदिया समेत 15 आरोपी हैं हालांकि यह नीति वापस ले ली गई है.

प्रवक्ता ने कहा- हमलों से मजबूत हुई है पार्टी

‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “जब-जब ‘आप’ को निशाना बनाया गया है और पार्टी को कुचलने की कोशिश की गई है, तब-तब यह और मजबूत हुई है. जब ‘आप’ कुछ भी नहीं थी तब इसका कुछ नहीं बिगड़ा. आज दो राज्यों में हमारी सरकार है और दो अन्य राज्यों की विधानसभाओं में हमारे सदस्य हैं. उन्होंने सीबीआई द्वारा सिसोदिया की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया और मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह संगठित तरीके से ‘आप’ नेताओं के पीछे पड़ी है.

ये भी पढ़ें:- धरना देने पर 20000 रुपये जुर्माना, हिंसा करने पर एडमिशन हो जाएगा रद्द, JNU में लागू हुए नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget