एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव पर मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, 'अपनी हार सामने देखकर BJP...'

Manish Sisodia News: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि जमीन की स्थिति बता रही है, बीेजेपी का वो Calculation अब गड़बड़ा चुका है और हरियाणा में अब कोई संभावना नहीं बची है.

Haryana Assembly Elections: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. हरियाणा में चुनाव को टालने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी हार सामने देखकर घबरा गई है और चुनाव से पीछे हटने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी का Calculation गड़बड़ा गया है.  जिस Calculation के आधार पर BJP ने शेड्यूल समय से 20 दिन पहले हरियाणा में चुनाव कराने की ठानी थी और हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनाव जानबूझकर अलग-अलग करवाए थे.''

बीजेपी चुनाव से भागने की कोशिश कर रही- सिसोदिया

उन्होंने आगे कहा, ''जमीन की स्थिति बता रही है, वो Calculation अब गड़बड़ा चुका है और हरियाणा में अब कोई संभावना नहीं बची है. अपनी हार सामने देखकर BJP घबरा गई है, इसीलिए वो अब चुनाव से भागने की कोशिश कर रही है. इसीलिए विधानसभा चुनाव टालने के लिए BJP ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.'' 

कोई न तो चुनाव से भाग सकता है और ना जनता से- सिसोदिया

आप नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर अहंकार से भरे होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''हमारे संविधान और हमारे लोकतंत्र की यही खूबी है कि कोई भी पार्टी कितनी ही अहंकार से भरी क्यों ना हो, कितना भी एजेंसियों का दुरुपयोग करे लेकिन फिर भी वो ना तो चुनाव से भाग सकती है और ना जनता से.

हरियाणा बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखी है चिट्ठी

दरअसल, हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तारीख को आगे करने की गुजारिश की है. बीजेपी नेता ने अपनी चिट्ठी में तर्क देते हुए कहा है कि 1 तारीख को वोटिंग का दिन निर्धारित किया गया है, लेकिन लगातार छुट्टियां होने की वजह से वोटिंग परसेंटेंज में कमी आएगी.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा, BJP नेता रहे महेश दायमा ने थामा 'हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget