एक्सप्लोरर

दिल्ली में 2500 रुपये वाली महिला समृद्धि योजना पर बड़ा अपडेट, सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कुछ कहा?

Mahila Samridhi Yojana Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी जो वादा करती है, उसे ईमानदारी से निभाती है, 2500 रुपये प्रति माह देने वाली महिला समृद्धि योजना पूरी तरह लागू होगी.

Mahila Samridhi Yojana Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला जारी है. पार्टी का सवाल है कि आखिर महिलाओं हर महीने 2500 रुपये कब मिलेंगे. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले महिला समृद्धि योजना को लेकर वादा किया था और कहा था कि कैबिनेट की पहली बैठक में इसपर फैसला लिया जाएगा.

अब इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी जो वादा करती है, उसे 100 प्रतिशत ईमानदारी से निभाती है, 2500 रुपये प्रति माह देने वाली महिला समृद्धि योजना पूरी तरह लागू होगी. कमेटी बनेगी, शर्तें तय होंगी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी होगी. हर कदम पारदर्शी होगा, कोई पीछे नहीं छूटेगा.

क्या बोलीं रेखा गुप्ता?

इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया. उन्होंने सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में कहा, ''विपक्ष के लोग कहते हैं कि बताइए की ढाई हजार रुपये कब आएंगे, तो मुझे हंसी आती है. वो लोग जो तीन साल से पंजाब में हजार रुपये नहीं दे पा रहे हैं, उनकी वहां सरकार है. इतना बड़ा राज्य है, रेवेन्यू की कोई कमी नहीं है. वहां आप हजार रुपये नहीं दे पाए. पोस्टर दिखा कर कहते हैं कि ढाई हजार रुपये कब आएंगे.''

उन्होंने कहा, ''दिल्ली में जब लोकसभा का चुनाव था तब दिल्ली की जनता को आपने कहा कि हजार रुपये देंगे. आपकी 10 साल से पहले सरकार आई थी तब कहा था कि वाई फाई आ जाएगा. आज तक आया क्या. आज हमें बता रहे हैं. हम वो सरकार हैं, जो मोदी के नेतृत्व में काम करती है. जहां उनके कहने का मतलब ही गारंटी है.''

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ''हर काम, हर कमिटमेंट को पूरा करेंगे. उनके जैसे नहीं हैं कि आज योजना शुरू करेंगे और कल बंद कर देंगे. एक भी व्यक्ति जो उस कैटेगरी में आता है, वो छूटना नहीं चाहिए और योजना लगातार चलनी चाहिए. जो काम करेंगे तसल्ली से करेंगे और दृढ़ता से करेंगे.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget