एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather and Pollution Report Today: दिल्ली में पारा 10 डिग्री तक पहुंचा, बढ़ी ठंड, हवा में ज़हर बरकरार, जानें- कब होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 19 से 25 के बीच बारिश के बाद सर्दी पूरी तरह से दस्तक दे देगी. इससे पहले विभाग ने इस बात की संभावना जताई थी कि 14 नवंबर तक दिल्ली में तेजी से पारा गिरेगा.

Delhi-NCR Weather and Pollution Report Today: दिल्ली में तेजी से पारा गिरना शुरू हो गया है और ठंड भी ज्यादा महसूस होने लगा है. रविवार को इस साल सर्दी के सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा. अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिर्फ 10.1 डिग्री सेल्सियस ही रिकॉर्ड किया गया. इस सप्ताह पारा और गिरेगा, जिसके बाद ठंड में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी.

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

वहीं सोमवार के मौसम पर नज़र डाले तो आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उथला कोहरा और धूंध रहने का अनुमान है. जिससे दृश्यता कम होगी. मौसम में नमी 50 से 90 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 19 से 25 के बीच बारिश के बाद सर्दी पूरी तरह से दस्तक दे देगी. इससे पहले मौसम विभाग ने इस बात की संभावना जताई थी कि 14 नवंबर तक दिल्ली में तेजी से पारा गिरेगा. जबकि नोएडा में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण 'बहुत खराब' स्तर

दिल्ली में प्रदूषण से 'गंभीर' से बहुत खराब स्तर आ गया है लेकिन इसके बावजूद लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है. आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 रिकॉर्ड किया गया है. जबकि 2.5 पीएम मानक 150.92 घनमीटर है. वहीं नोएडा की वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बहुत खराब है और 313 रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा गुरुग्राम में थोड़ी राहत की ख़बर है, जहां कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 293 है. फरीदाबाद में 314 और गाजियाबाद में 313 दर्ज किया गया है. प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए आज से दिल्ली में स्कूलों को एक हफ्ते के लिए बंद किया गया है, ऑनलाइन क्लासेज चलेगी. वहीं सरकारी ऑफिस वर्क फ्रॉम होम होगा.

आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें-

Viral Photo: चोर ने मंदिर में भगवान के सामने की प्रार्थना, फिर ले उड़ा पैसों से भरी पेटी, घटना CCTV में कैद

UP Election 2022: शिवपाल यादव बोले- अखिलेश ने अपमान किया पर काम बहुत किया, गठबंधन को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget