एक्सप्लोरर

Kapil Sibal News: कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, पूछा- 'क्या आपके पास लाल डायरी है? अगर हां तो...'

Kapil Sibal Reaction on Amit Shah Claim: लाल डायरी का मामला राजेंद्र गुढ़ा का मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद सामने आया है. तभी से वह राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हमलावर हैं.

Delhi News: हाल ही में राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाने वाली लाल डायरी (Lal Diary) के मसले को राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने एक बार फिर उछाल दिया है. उन्होंने बीजेपी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि- 'क्या आपके पास लाल डायरी है? अगर आपके पास लाल डायरी तो आप जनता को सबकुछ बता क्यों नहीं देते.' 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, 'क्या उनके पास लाल डायरी है. इसके बाद वो तंजिया लहजे में कहते हैं- अमित शाह जी, आप मुझे बता सकते हैं कि क्या आपके पास लाल डायरी है. अगर आपके पास लाल डायरी है तो क्यों नहीं आप सबको उसकी जानकारी दे देते.' क्या आप देश की जनता को यह नहीं बताएंगे कि भ्रष्टाचार किस मामले में हुआ है. इसमें कौन-कौन शामिल है. आपके पास लाल डायरी नहीं है. आप लाल डायरी पेश नहीं कर सकते हैं. फिर भी आप बिना कुछ जाने आरोप लगाते हैं.''

क्या है लाल डायरी?

दरअसल, राजस्थान की राजनीति से जुड़ा सनसनीखेज मामला है लाल डायरी. यह मामला राजेंद्र गुढ़ा का मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद सामने आया है. तभी से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के करीबी रहे राजेंद्र गुढा लाल डायरी को लेकर उन पर हमलावर हैं. उनका दावा है कि उनके पास एक लाल डायरी है, जिसमें भ्रष्टाचार के कई ऐसे राज छिपे हैं, जो सीएम अशोक गहलोत को सलाखों के पीछे तक पहुंचा सकते हैं. जब 'धर्मेंद्र राठौड़ के घर पर ईडी और आईटी डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारा था, तो मैंने सीएम गहलोत के आदेश पर जहां रेड चल रही थी, वहां से लाल डायरी निकाल ली थी. अगर, मैं लाल डायरी नहीं निकालता तो सीएम गहलोत जेल में होते.' राजेंद्र गुढा के इस खुलासे के बाद इस मसले को राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ने लपक लिया. अब इस मसले के बीजेपी नेतृत्व द्वारा भी उछाले जा रहे हैं. इस मसले पर बीजेपी राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी लाल डायरी को बड़ा मुद्दा बना सकती है. 

यह भी पढ़ें: G20 Summit India: 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान', 5 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन पर लिखे गए नारे, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget