एक्सप्लोरर

Krishna Janmashtami 2022: जानिए- दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में किस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, दो सालों बाद मंदिरों में रौनक

Delhi News: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर हैं. ऐसे में इस्कॉन मंदिर में इस बार 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

Krishna Janmashtami 2022: वृंदावन सहित पूरे देश में जन्माष्टमी को लेकर धूमधाम शुरू हो गई हैं. ऐसे में दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर हैं. इस्कॉन मंदिर में इस बार 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इससे पहले कोरोना के कारण जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से नहीं हो पा रहा था. वहीं इस बार इस्कॉन में बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही है. 

थाईलैंड के फूलों से सजेगा दरबार
इस बार भगवान कृष्ण की पोशाक वृंदावन में तैयार कराई जा रही है. दिल्ली में कहीं भगवान का दरबार थाइलैंड के फूलों से सजेगा, तो कहीं 2100 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. कान्हा को सोने और रत्न जड़ित मुकुट भी पहनाया जाएगा. कान्हा को 1009 प्रकार के व्यंजनों का भगवान को भोग लगेगा. 

जानें आरती का समय
इस्कॉन के अनुसार सुबह 4:30 बजे मंगला आरती होगी. 7:30 जे दर्शन आरती होगी. वहीं मंदिर दिनभर खुला रहेगा. रात 12 बजे से महाभिषेक शुरू होगा और साढ़े 12 बजे महाआरती होगी. दिनभर भजन-कीर्तन और कृष्ण की लीला प्रस्तुत की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी. दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा 500 निजी सुरक्षा कर्मी और 2500 सेवक सेवा करेंगे. 180 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी.

इन जगहों पर धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी
वृंदावन के कण-कण में कृष्ण विराजमान हैं, ऐसा माना जाता है. मथुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर यह वही जगह है, जहां भगवान श्रीकृष्ण बड़े हुए, गोपियों के साथ रासलीला की, राधा रानी से प्रेम किया. यहां का जन्मोत्सव सबसे भव्य माना जाता है. वृंदावन में 10  दिन पहले से ही जन्माष्टमी का त्योहार शुरू हो जाता है. यहां निधि वन, रंगनाथजी मंदिर, राधारमण मंदिर और इस्कॉन मंदिर यहां से सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से हैं.

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की जन्माष्टमी दिव्य होती है. यहां दो भाग में जन्मोत्सव मनाया जाता है. झूलनोत्सव और घाट. झूलनोत्सव में मथुरा के लोग अपने घरों में झूला लगाते हैं. उस झूले में कृष्ण की मूर्तियां रखते हैं. सुबह-सुबह दूध, दही, शहद और घी से मूर्ति को स्नान कराया जाता है. नए कपड़े और गहने पहनाए जाते हैं. दूसरी प्रथा घाट में शहर के सभी मंदिरों को एक ही रंग से सजाया जाता है. कृष्ण के जन्म के समय इन मंदिरों में एक साथ पूजा की जाती है. 

ये भी पढे़ं-

Delhi Yamuna River: दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर फिर खतरे के निशान के पार, जानें- कब दी जाती है बाढ़ की चेतावनी?

Noida News: कोरोना के खतरे के बीच नोएडा में दो डेंगू के मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget