एक्सप्लोरर

Dwarka News: दिल्ली के द्वारका में खुला देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स, जानें खासियत

Dwarka Golf Course: दिल्ली के द्वारका में देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स खुला है. इसका उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को किया. इस गोल्फ कोर्स के लिए बरमूडा घास का इस्तेमाल किया गया है.

Dwarka Golf Course: राजधानी दिल्ली की उपनगरी द्वारका में देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स बनाया गया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने गोल्फ भी खेला. इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत और दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं डीडीए के उपाध्यक्ष बिजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे. यह गोल्फ कोर्स सेक्टर-24 में स्थित है और इसके बनने से एनसीआर के गोल्फ प्रेमियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त एक और गोल्फ कोर्स की सुविधा मिलेगी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस है गोल्फ कोर्स

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि यह गोल्फ कोर्स अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा से लैस है. इस गोल्फ कोर्स में न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के गोल्फ प्रेमियों को आकर्षित करने की पूरी क्षमता है. उन्होंने कहा कि यहां से कुछ किलोमीटर दूर गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स में जापान से चार्टर विमान पर सवार हो कर लोग गोल्फ खेलने आते हैं. भविष्य में लोग द्वारका के गोल्फ कोर्स में भी आकर गोल्फ खेलेंगे. भविष्य में यहां गोल्फ से जुड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजन होंगे.

देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आगे कहा कि यह गोल्फ कोर्स देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स है. यहां गोल्फ प्रेमियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि यह गोल्फ कोर्स न केवल देश के गोल्फ प्रेमियों के लिए, बल्कि विदेशी गोल्फ प्रेमियों के लिए भी आकर्षक होगा. आने वाले समय में यहां गोल्फ अकादमी एवं गोल्फ क्लब की सुविधा मिलेगी. गोल्फ क्लब में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी. दोनों के निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया चल रही है

250 करोड़ की लागत से बनेगा गोल्फ कोर्स

इस गोल्फ कोर्स की योजना करीब दो दशक पुरानी है, लेकिन इसका निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था. गोल्फ कोर्स के निर्माण पर करीब 250 करोड़ की लागत निर्धारित है. अभी गोल्फ कोर्स के निर्माण के दो और चरण शेष हैं. इसमें क्लब हाउस एवं गोल्फ अकादमी शामिल हैं. अभी यहां एक बार में एक टूर्नामेंट कराया जा सकता है और एक बार में 26 प्लेटफार्म से 52 खिलाड़ियों के खेलने की सुविधा है. फिलहाल यहां सदस्यता दिए जाने की शुरुआत कर दी गई है.

डीडीए के द्वारका गोल्फ कोर्स की ये हैं विशेषताएं

डीडीए के अधीन दिल्ली में अभी कुतुब गोल्फ कोर्स एवं भलस्वा गोल्फ कोर्स को मिला कर दो गोल्फ कोर्स हैं. जबकि द्वारका का यह गोल्फ कोर्स डीडीए का तीसरा गोल्फ कोर्स है. डीडीए का यह तीसरा गोल्फ कोर्स देश का सबसे लंबा, 7377 यार्ड यानि 6.7 किलोमीटर की लंबाई वाला गोल्फ कोर्स है. यहां कुल 18 होल और 52 बे हैं. जबकि कुल कैपिलरी बंकर की संख्या 63 है.

158 एकड़ क्षेत्र में फैले इस गोल्फ कोर्स में 7 किलोमीटर की लंबाई वाला कार्ट पाथ है. इस गोल्फ कोर्स की सिंचाई के लिए कंप्यूटर से जुड़े ऑटोमैटिक सिस्टम वाले कुल 1550 स्प्रिंक्टर लगाए गए हैं.

गोल्फ कोर्स के लिए बरमूडा घास का इस्तेमाल

यह देश का पहला ऐसा गोल्फ कोर्स है जहां, नार्थ शोर एसएलटी बरमूडा घास का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी खास होता है. इस घास का रंग, खारा पानी, अत्यधिक गर्मी एवं सूखे के प्रति विशेष सहनशील होता है और यह घना होने के साथ सीधा बढ़ता है जो इसे विशेष बनाती है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इस जगह बसे हैं 15 हजार रोहिंग्या! BJP नेता ने किया बड़ा दावा, PM मोदी से की ये मांग

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget