एक्सप्लोरर

दिल्ली में इस जगह बसे हैं 15 हजार रोहिंग्या! BJP नेता ने किया बड़ा दावा, PM मोदी से की ये मांग

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी नेत्री कुसुम खत्री ने कहा कि मुझे सूचना मिली थी कि वसंत कुंज स्थित जय हिंद कैंप में रोहिंग्या बसे हुए हैं. जब मैंने दौरा किया तो यहां पर 15 हजार रोहिंग्या बसे हुए हैं.

Delhi Election 2025: दिल्ली बीजेपी नेता कुसुम खत्री और नरेंद्र खत्री ने बुधवार (18 दिसंबर) को वसंत कुंज स्थित जय हिंद कैंप की झुग्गियों का दौरा किया. उन्होंने यहां के निवासियों से बातचीत की. इस दौरान कुसुम खत्री ने लोगों से उनके आधार और मतदाता पहचान पत्रों के बारे में पूछा. कुछ लोगों ने तो अपने पच पत्र दिखाने से इनकार कर दिया, तो कुछ मौके से भाग गए. 

बीजेपी नेता कुसुम खत्री ने कहा, "मुझे सूचना मिली थी कि यहां पर काफी तादाद में रोहिंग्या बसे हुए हैं. जब मैंने दौरा किया तो सूचना पक्की निकली है. यहां पर 15 हजार रोहिंग्या बसे हुए हैं. इनके पास वोटर कार्ड और आधार कार्ड है. इनके पास राशन कार्ड भी है.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के वोट के ल‍िए देश और दिल्ली से मतलब नहीं है. केजरीवाल को देश और दिल्ली से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें दिल्ली के नागरिकों पर विश्वास नहीं है. इसलिए चुनाव में वोट के लिए रोहिंग्या को बसाया गया है.

बड़ी तादाद में बसे रोहिंग्या- नरेंद्र खत्री
वहीं बीजेपी नेता नरेंद्र खत्री ने कहा कि यहां पर रोहिंग्या बसे हुए हैं. इनकी तादाद बढ़ने से यहां रात में अपराध हो रहे हैं. इनकी वजह से यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. दो हजार लोगों के कागज देखे गए, कुछ ने दिखाए तो कुछ भाग गए. राजस्थान निवासी सुंदर सिंह ने कहा कि वसंत कुंज में जय हिंद कैंप कॉलोनी में तीन से चार हजार स्लम बस्ती है. यहां रोहिंग्या, बांग्लादेशी रहते हैं. हमारे देश के नागरिक सड़कों पर सोने को मजबूर हैं और रोहिंग्या ने यहां आशियाना बना रखा है.

उन्होंने कहा कि यहां पर इनकी वजह से अपराध भी होते हैं. पांच हजार से अधिक रोहिंग्या यहां रहते हैं. इन लोगों ने फर्जी तरीके से दस्‍तावेज भी बनवाए हैं. यहां पर इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है. असम के रहने वाले अनवर हुसैन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करना चाहता हूं कि देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को बाहर किया जाए.

ये भी पढ़ें: अंबेडकर विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार-चंद्रबाबू नायडू को लिखी चिट्ठी, 'लोग चाहते हैं आप भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget