एक्सप्लोरर

Independence Day: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा सख्त, लाल किले के आसपास पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक लगाई है. यह कदम हेलीकॉप्टर की उड़ान में बाधा रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाए गए हैं.

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कड़े सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं और लगातार इसकी निगरानी कर रही है. लाल किले के आसपास पक्षियों को दाना खिलाने पर सख्त रोक लगाने का आदेश दिया गया है.

यह कदम हेलीकॉप्टर की उड़ान में किसी भी रुकावट को रोकने के लिए उठाया गया है. पुलिस ने आसपास के नॉन-वेज रेस्टोरेंट्स को निर्देश दिया कि वे भोजन का कचरा सही तरीके से निपटाएं ताकि पक्षी इकट्ठा न हों. यह निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से संबोधन से पहले की सुरक्षा योजना का हिस्सा है.

सुरक्षा के लिए दिए गए अहम निर्देश

राजधानी में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के निर्देश जारी किए गए हैं. जैसे, पक्षी नियंत्रण के लिए लाल किले के आसपास पक्षियों को दाना खिलाने के सभी स्थान बंद किए जाएंगे. नॉन-वेज खाने वाले होटलों और रेस्टोरेंट में को कचरा निपटाने में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है. और हेलीकॉप्टर उड़ान में कोई दिक्कत न आए इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

हाई-टेक निगरानी और तैनाती

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. ट्रैफिक पुलिस को वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए ब्रीफ किया गया.

15 अगस्त को 10,000 दिल्ली पुलिसकर्मी और 3,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. निगरानी के लिए फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर (FRS), ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे, अंडर-व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (UVSS) सहित आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा.

CCTV और ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम

पुलिस ने बताया कि CCTV मॉनिटरिंग, ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम और वाहन स्कैनिंग के जरिए पांच तय पार्किंग स्थलों पर विस्फोटक, हथियार या प्रतिबंधित सामान की जांच की जाएगी. इन सभी उपायों का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले और आस-पास के क्षेत्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget