एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में गैम्बलिंग रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने रेड मारकर 40 जुआरियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक जुए के अड्डे से 40 जुआरी एक साथ गिरफ्तार किए गए हैं. दक्षिणी जिले के कोटला मुबारकपर इलाके में स्पेशल स्टाफ की पुलिस ने छापेमारी में 31 हजार नकद, प्लेइंग कार्ड, नोट पैड आदि जब्त किए हैं.

Delhi News: साउथ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने जुआरियों के अड्डे पर छापा मारकर गैम्बलिंग के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस टीम ने मौके से 40 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और वहां से दांव पर लगे 31 हजार नकदी सहित, प्लेइंग कार्ड, नोट पैड आदि जब्त किया है.

स्पेशल स्टाफ पुलिस जुटा रही थी जानकारियां
 
डीसीपी चंदन चौधरी के अनुसार, संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ पुलिस को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया था. पुलिस टीम संदिग्धों की जांच में जुटी थी और इस तरह के अपराधों के बारे में जानकारियों को विकसित कर उनकी रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत रहती है.  

 जुआ खेलने की मिली थी सूत्रों से सूचना

 इसी क्रम में स्पेशल स्टाफ के कॉन्स्टेबल अशोक को गुप्त सूत्रों से एक शख्स के बारे में पता चला, जो अपने सहयोगियों के साथ मिल कर कोटला मुबारकपुर के महावर नगर में गैम्बलिंग रैकेट चला रहा है. इस सूचना को कॉन्स्टेबल अशोक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा किया. प्राप्त सूचना को विकसित किया गया. जिसमें उन्हें महावर नगर के मजार के पास बंध गली में गैम्बलिंग व सट्टा रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली.

स्पेशल स्टाफ की छापेमारी टीम का गठन

इस जानकारी पर प्रतिक्रिया करते हुई एसीपी (ऑपरेशन) राजेश कुमार की देखरेख में  स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अतुल त्यागी के नेतृत्व में एसआई योगेश कुमार्ज़ दयानंद, एएसआई अशोक, नरेश, संजय, हेड कॉन्स्टेबल पंकज, संदीप ध्याल, राकेश, कॉन्स्टेबल अखलेश, अशोक और संदीप पुनिया की छापेमारी टीम का गठन किया गया.

गैम्बलिंग के किंगपिन सहित उसके सहयोगियों को भी दबोचा

 पुलिस टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मजार के पास बंध गली में छापेमारी की, जहां से जुएबाजी में लिप्त 40 लोगों को पकड़ा गया और दांव पर लगे 31400 रुपये कैश, प्लेइंग कार्ड, नोट पैड, प्लेइंग चार्ट, कैलकुलेटर आदि जब्त किया गया. जब्ती के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए आरोपियों में सट्टा रैकेट के किंगपिन दिनेश उर्फ दीनू और उसके दो सहयोगियों, धीरज, सुहेब सहित कोटला मुबारकपुर के रहने वाले जुआरी शामिल हैं.

गैम्बलिंग एक्ट के तहत सभी हुए गिरफ्तार
 इस मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ कोटला मुबारकपुर थाने के गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें :- Delhi: '7 करोड़ की रिश्वत लेकर माफ कर दिए 16 करोड़', BJP सांसद मनोज तिवारी का AAP सरकार पर आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget