एक्सप्लोरर

Haryana Board 10th Result: हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 95 फीसदी से ज्यादा छात्र पास, इस जिले का सबसे खराब रिजल्ट?

Haryana Board 10th Result 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने बताया कि नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 95.22 फीसदी रहा है. परीक्षा में 2,86,714 छात्र बैठे थे.

Haryana Board Result 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया. परीक्षा में 95.22 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं और इसमें लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 96.32 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रही हैं, जबकि लड़कों में यह आंकड़ा 94.22 फीसदी का रहा. उनके मुताबिक, इस परीक्षा में 1,37,167 छात्राओं में से 1,32,119 उत्तीर्ण हुईं, जबकि जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 सफल हुए.

डॉ. वी.पी. यादव ने कहा कि नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 95.22 फीसदी तथा दूरस्थ शिक्षा के परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 फीसदी रहा है. उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए हैं. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज शाम से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकेगा.

शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण रहा 95.18 प्रतिशत 

बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.19 फीसदी और निजी विद्यालयों उत्तीर्ण प्रतिशत 97.80 रहा. वी.पी. यादव के मुताबिक, परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्र के छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.24 है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.18 रहा. बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में पंचकूला जिला शीर्ष पर है, जबकि नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • हरियाणा बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Haryana Board 10th Result Link 2024 मिलेगा. उसे क्लिक करें.
  • अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं का रोल नंबर भरें. एग्जाम टाइप सेलेक्ट करें. अपनी जन्म तिथि भरें और स्क्रीन पर जो कैप्चा दिखेगा वो भरें.
  • सबमिट कर दें. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

ये भी पढ़ें- Haryana Politics: 'अगर विपक्ष के पास बहुमत है तो...', मनोहर लाल खट्टर की कांग्रेस को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget