एक्सप्लोरर

Schools closed: गुरुग्राम में 27 से 31 मई तक स्कूलों की छुट्टी, हीटवेव को देखते हुए डीसी ने जारी किए आदेश 

Gurugram Schools Closed: गुरुग्राम में हीटवेव के बीच 25 मई को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा की भी शुरुआत हो गई है. इसका असर आगामी 2 जून तक रहेगा. 

Gurugram Schools Closed News: हरियाणा के गुरुग्राम में हीटवेव को देखते हुए जिला में बाल वाटिका यानी नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की 27 से 31 मई 2024 तक अवकाश के आदेश दिए हैं. जिला उपायुक्त के ये आदेश स्कूल के स्टाफ पर लागू नहीं होंगे. उन्हें अपनी ड्यूटी पर आना होगा.

गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने बढ़ती गर्मी के इस मौसम में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 27 से 31 मई तक अवकाश घोषित कर दिया है. इस संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशालय की ओर से हीटवेव की गाइडलाइन जारी की गई है, जिसे देख डीसी निशांत कुमार यादव ने रविवार को ये आदेश जारी किए हैं. सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा. 

नौतपा से पूरा हरियाणा तप रहा है. प्रचंड गर्मी पड़ रही है. इंसानों, जानवरों, पक्षियों का जीवन खतरे में आ गया है. हर उम्र के व्यक्ति के लिए यह समय संकट भरा है. ऐसे में जब तक जरूरी ना हों, बच्चे, बड़े, बुजुर्ग घरों से ना निकलें. अगले पांच दिन तक ऐसी ही प्रचंड गर्मी सताएगी. दो जून तक नौपता का प्रभाव अधिक रहेगा.

नौतपा से पारा 50 डिग्री पार 

दूसरी तरफ, 25 मई से 9 तक दिन तक चलने वाला नौतपा भी शुरू हो गया है. नौतपा के चलते कई क्षेत्रों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंंचने का अनुमान है. रविवार को गुरुग्राम का पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, यूपी, गुजरात व मध्य प्रदेश में लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है. जिला प्रशासन ने भी आमजन से आग्रह किया है कि वे आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलें. जिला प्रशासन ने बुजुर्गों और बच्चों से लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा है. 

दरअसल, 25 मई को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा की शुरुआत हो गई है. इसका असर आगामी 2 जून तक रहेगा. इस दौरान सूर्य पृथ्वी के काफी करीब होता है और उसकी किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं. गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. गर्मी अधिक पड़ने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो रही है.

पंजाब में अरविंद केजरीवाल बोले, '...तो मैं भी पीएम मोदी को वोट दे देता'

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget