एक्सप्लोरर

पंजाब में अरविंद केजरीवाल बोले, '...तो मैं भी पीएम मोदी को वोट दे देता'

Arvind Kejriwal Punjab Visit: सीएम अरविंद केजरीवाल के अनुसार प्रधानमंत्री जी के पास हमारी समस्याओं का समाधान नही है. ऐसे लगता है वे भगवान बन गए हैं. अजीब अजीब बातें करने लगे हैं. 

Arvind Kejriwal Amritsar Speech: लोकसभा चुनाव के तहत अब तक संपन्न छह चरणों के दौरान दिल्ली सहित देशभर में पार्टी और इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार कर चुके सीएम अरविंद केजरीवाल अब पंजाब पहुंच गए हैं. वह पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत को अंतिम चरण में सुनिश्चित करना चाहते हैं. इसके लिए वह पंजाब में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. 

इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को अमृतसर के टाउन हॉल में व्यापारियों और उद्योगपतियों को संबोधित किया. उन्होंने कारोबारियों से एक जून को आम आदमी के पक्ष में वोट देने और दिलाने की अपील की.

 

'इन मसलों पर बात नहीं करते प्रधानमंत्री जी'

अमृतसर के टाउन हाल में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के युवा जब टीवी देखते हैं और उसमें पीएम नरेंद्र मोदी को बात करते हुए सुनते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई की बात नहीं करते हैं. वह युवाओं में बेरोजगारी के मसले पर एक भी बात नहीं करते हैं. पीएम क्या कहते हैं? 

वह कहते हैं, "इंडिया गठबंधन को वोट दे दिया तो वे चुनाव के बाद भैंस छीनकर ले जाएंगे. अगर तुम्हारे पास दो भैंस हैं,  तो उनमें से एक भैंस लेकर चले जाएंगे. वह मंगलसूत्र छीन लेंगे. पीएम कहतेह है कि इंडिया गठबंधन वाले आपकी बिजली काट देंगे. मुझे, समझ नहीं आता कि वो ये क्या कह रहे हैं?"

अरविंद केजरीवाल ने कहा,"प्रधानमंत्री जी तो हमारी कोई चिंता ही नहीं करते हैं. वह हमारी समस्याओं पर बात नहीं करते. अगर प्रधानमंत्री जी मुझे कहते आप मुझे वोट दो, मैं तुम्हारे पेट्रोल के दमा कम कर दूंगा. डीजल के दाम कर दूंगा. बच्चों के लिए दूध के दाम कम कर दूंगा. खाने पीने की चीजें सस्ती कर दूंगा. तुम्हारे बच्चे को रोजगार दे दूंगा. तो, प्रधानमंत्री जी को मैं भी वोट दे देता."

'मोदी के पास समस्याओं का समाधन नहीं'

सच ये है कि पीएम मोदी के पास हमारी समस्याओं का समाधान नही है. ऐसे लगता है जैसे कि वे किसी और दुनिया में जी रहे हैं. अब तो वो भगवान बन गए हैं. अजीब अजीब बातें करने लग गए हैं. मैंने, उनका तीन दिन पहले एक भाषण सुना. उसमें वो कह रहे थे अगर इंडिया गठबंधन वालों को वोट दिया तो तुम्हारे टोटी छीनकर भाग जाएंगे. अरे भाई, वो, क्यूं टोटी छीनकर भाग जाएंगे. इंडिया वाले मंगलसूत्र क्यों छीन लेंगे? 

'देश बचाने का चुनाव'

दोस्तों, ये देश बचाने का चुनाव है. यहां जितने लोग बैठे हैं, सबके पास 10-10 हजार वोट हैं. आप समाज के नेता हैं. आप इनफ्लूएंसर हैं. आप सभी को आम आदमी पार्टी को वोट दिलाने के लिए मतदाताओं को तैयार करना है. किसी भी दूसरी पार्टी को वोट दोगे तो नुकसान उठाओगे. पिछले 15 साल में लोकसभा में किसी ने पंजाब की बातें नहीं उठाई. अगर, 13 का 13 एमपी हमारा लोकसभा में होगातो हम मिलकर काम करेंगे. हमारी सरकार के केंद्र सारे प्रोजेक्ट यहां लेकर आएगी. यह तभी होगा जब आप 13 की 13 सीटें आम आमदी पार्टी को देंगे. 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले जब मैं यहां आया था तो आप लोगों से कहा था कि आप से कुछ मांगने नहीं आया.आपको देने आया हूं. आज मैं, आप लोगों से झोली फैलाकर मांगने आया हूं. इस बार पंजाब की 13 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी को जिता दो. फिर आप देखना, आज जो काम पंजाब में चल रहे हैं, वो आने वाले दिनों में डबल या ट्रिपल स्पीड से काम चलेंगे. 

Punjab Lok Sabha Election 2024: 'मैं जब तक जिंदा हूं किसी में हिम्मत..., पंजाब में ऐसा क्यों बोले अरविंद केजरीवाल?

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget