एक्सप्लोरर

Gurugram Robbery: गुरुग्राम में हुई करीब 24 करोड़ की लूट मामले में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी की स्कार्पियो और डेंटिस्ट की ऑडी से ढोया गया कैश

Gurugram News: घटना वाली रात लूटा गया सारा कैश दिल्ली के द्वारका स्थित एक डेंटिस्ट के घर पर ले जाया गया था. ये सारा कैश डेंटिस्ट के घर स्कार्पियों गाड़ी में भरकर दो बार में ले जाया गया था.

Robbery in Gurugram: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बीते अगस्त महीने में हुई करोड़ों की चोरी मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. दरअसल शहर के सेक्टर-84 स्थित एक सोसायटी के दो फ्लैटों से बीते 4 अगस्त की रात को करोड़ों की चोरी हो गई थी, वहीं अब जारी जांच कई नये नाम सामने आ रहे हैं. बता दें कि मामले की जांच कर रहे स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के अधिकारियों ने बताया है कि घटना वाली रात लूटा गया सारा कैश दिल्ली के द्वारका स्थित एक डेंटिस्ट के घर पर ले जाया गया था. ये सारा कैश, जिसे STF 24 करोड़ के लगभग बता रही है, डेंटिस्ट के घर स्कार्पियों गाड़ी में भरकर दो बार में ले जाया गया था. अब STF इसी डेंटिस्ट को सरकारी गवाह बनाने वाली है. वहीं अभी तक मामले में 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और 6 करोड़ कैश भी बरामद हुआ है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त की रात को गैंगेस्टर विकास लंगरपुरिया के लोग सेक्टर-84 स्थित दो फ्लैटों को निशाना बनाते हुए उसमें चोरी करते हैं, और चोरी किया हुआ सारा कैश द्वारका स्थित एक डेंटिस्ट के घर पर रखवा देते हैं. दरअसल गैंगेस्टर विकास ने डेंटिस्ट को कहा था कि वह उसके घर पर हवाला के कुछ पैसे रखवाएगा.

डेंटिस्ट को लग रहा था कि यह कैश 40 लाख के आसपास होगा लेकिन जब इसके घर पर ढेर सारा कैश पहुंचा तो वह घबरा गया. इस दौरान डेंटिस्ट ने गैंगेस्टर विकास को कई बार फोन किया और कहा कि वह ये कैश ले जाए. अब गैंगेस्टर विकास ने ASI विकास गुलिया को फोन किया. फोन के बाद ASI डेंटिस्ट के घर पहुंचा और उसी की ऑडी कार से कैश ले गया. बाद में ऑडी वापस करके बचा हुआ कैश भी वापस ले गया.

अब तक 11 लोग हुए हैं गिरफ्तार

जांच में जुटी STF ने मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां कर चुकी है. वहीं 6 करोड़ कैश भी बरामद हुआ है. इसी मामले में हरियाणा पुलिस के एक DCP भी रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें-

सावधान! कार से शिमला, मनाली, मसूरी जाने का है प्लान? तो इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान

Delhi Air Pollution: दिल्ली में नहीं थम रहा प्रदूषण का कहर, हवा की क्वॉलिटी 'बेहद खराब', इस तारीख से राहत के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: रेस कोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बहाल करने से HC का इनकार, याचिका खारिज
दिल्ली: रेस कोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बहाल करने से HC का इनकार, याचिका खारिज
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और दानिप्स अफसरों के तबादले
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और दानिप्स अफसरों के तबादले
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget