एक्सप्लोरर

सावधान! कार से शिमला, मनाली, मसूरी जाने का है प्लान? तो इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान

Car Driving Tips For Hills: अगर आप इस मौसम में पहाड़ों पर कार से घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का बहुत ज्यादा ख्याल रखना होगा.

How To Drive Car In Hills: आमतौर पर दिल्ली से लोग शिमला, मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशन्स पर बड़ी संख्या में घूमने जाना पसंद करते हैं. अगर आप भी इन हिल स्टेशंस पर अपनी कार से घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि, पहाड़ों पर कार चलाना कोई आसान काम नहीं है. पहाड़ों पर कार चलाते समय बहुत ही अटेंशन वाली स्थिति में रहने की जरूरत होती है. इन इलाकों में कार चलाते वक्त की गई एक जरा सी गलती भी जान को जोखिम में डाल सकती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपनी पहाड़ों की यात्रा से पहले जान लें और फॉलो करने की कोशिश करें.

ब्रेक और गियर पर अच्छे से कंट्रोल रखें
जब आप पहाड़ों पर कार चलाते हैं तो गियर और ब्रेक का इस्तेमाल नॉर्मल सड़क की तुलना में ज्यादा होता है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा पर जाते समय कार के गियर और ब्रेक का अच्छा होना जरूरी है. आपको पहाड़ों पर इनका ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ेगा. कोशिश करें कि पहाड़ों पर चढ़ते समय छोटे गियर में कार चलाएं और ब्रेक का पूरा ध्यान रखें. ब्रेक पर आपका पूरा कंट्रोल होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Automatic Car: नई ऑटोमैटिक कार लेनी है तो ये हैं आपके पास ऑप्शन, कीमत मात्र 4.96 लाख रुपये से शुरू

पहाड़ों पर ओवरटेक करते समय ज्यादा सावधान रहें
ऊंचाई वाले पहाड़ों पर सड़क काफी छोटी होती हैं. ऐसे में जब आप किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हैं तो हादसा होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में जब तक आप बहुत ज्यादा आश्वस्त न हों कि आप आसानी से ओरवटेक कर सकते हैं, तब तक ओवरटेक न करें. ओवरटेकिंग करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि सामने की ओर से कोई अन्य वाहन न आ रहा हो.

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Car Into Electric Cars: पेट्रोल-डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कैसे बदलवाएं? इतना आएगा खर्च

बर्फीली सड़कों के लिए टायर अच्छे होने चाहिए
जब आप बर्फीली सड़कों पर चलते हैं तो कार के फिसलने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आपके टायर की ग्रिप बहुत अच्छा है तो फिसलने की संभावना को कम किया जा सकता है. इसीलिए बर्फीले पहाड़ों पर जाने से पहले ही अपनी कार के टायर चेक कर लें और अगर वह घिस चुके हैं तो उन्हें बदलवाने के बाद ही पहाड़ों की यात्रा पर जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget