एक्सप्लोरर

Gurugram News: पति संग मिलकर महिला ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, जमीन में दफनाया शव, पांच महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

नैनीताल के रहने वाले युवक को प्रेमिका ने पहले गुरुग्राम बुलाया और फिर अपने पति के साथ मिलकर हत्या कर दी. पुलिस ने पांच महीने बाद हत्या का खुलासा किया है.

Gurugram Crime News: हरियाणा स्थित गुरुग्राम में पुलिस ने पांच महीने पहले हुए हत्या के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि एक महिला और उसके पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद महिला के और उसके पति ने प्रेमी को दफना दिया था. यह घटना पांच महीने पहले हुई थी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति पांच महीने से गायब है. जांच के दौरान शव बरामद कर, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

उत्तराखंड का रहने वाला है युवक
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक उत्तराखंड के नैनीताल का रहने वाला है. युवक की पहचान विनय मौर्या के रूप में हुई है. मृतक विनय मौर्या काम के सिलसिले में नैनीताल से गुरुग्राम आया था. इस दौरान युवक की पहचान आरोपी महिला धन देवी से हुई थी. मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त हो गए. कुछ दिनों बाद युवक नैनीताल चला गया.

नैनीताल जाने के बाद भी वह महिला से संपर्क में था. आरोपी महिला धन देवी की कुछ महीनों बाद हरीश पाल से शादी हो गई, लेकिन शादी के बाद भी मृतक और महिला के बीच संबंध था. जिसका पता महिला के पति हरीश पाल को चल गया. हरीशपाल ने साजिश के तहत विनय मौर्या को गुरुग्राम में अपने घर शिव विहार कालोनी में बुलाया और उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में गाड़ दिया.

Delhi Air Pollution: पराली जलाने के साथ दिल्ली में बिगड़ी हवा की हालत, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जारी किया विंटर एक्शन प्लान

14 अप्रैल को गायब हुआ था विनय
मृतक विनय मौर्या के भाई ने बताया कि 14 अप्रैल को विनय गाजियाबाद जाने की बात कहकर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा. जिसके बाद मृतक के भाई ने नैनीताल पुलिस को अपने भाई के अपहरण की शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है.

 

क्या कहा एसएचओ देवेंद्र मान ने?
भोंडसी एसएचओ देवेंद्र मान ने बताया कि व्यक्ति पांच महीने से गायब था. पुलिस ने मामले की जांच की जिसमें यह पता चला कि एक महिला और उसके पति ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी. दंपत्ति ने हत्या करने के बाद शव को जमीन में गाड़ दिया था. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Delhi News: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने मनाया उद्योग दिवस, छात्रों के प्रशिक्षण में इस बात पर दिया जाता है जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget