एक्सप्लोरर

Gopal Rai ने संबित पात्रा पर साधा निशाना, कहा- 'ये अंतर करना मुश्किल है, ED बीजेपी है या BJP ईडी है'

Delhi Excise Policy: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी: ईडी के नोटिस में यह स्पष्ट नहीं है​ कि ED अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर बुलाना चाहती है या AAP संयोजक के रूप में. 

Delhi News: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ED के नोटिस का जवाब अरविंद केजरीवाल ने भेज दी है. उन्हेंने नोटिस में अनुत्तरित प्रश्नों के बारे में ईडी से स्पष्टीकरण मांगा है. नोटिस में यह स्पष्ट नहीं है​ कि ED अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर बुलाना चाहती है या AAP संयोजक के रूप में बुलाना चाहती है या नागरिक के रूप में बुलाना चाहती है. 

गोपाल राय ने कहा कि ईडी के नोटिस में ये भी स्प्ष्ट नहीं है कि उन्हें गवाह के रूप में बुलाया गया है या आरोपी के रूप में. अभी तक ED का जवाब नहीं आया है. जवाब देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सामने आये. आज ये अंतर करना मुश्किल है कि ED ही बीजेपी है या बीजेपी ED है. CBI ही बीजेपी है या बीजेपी ही CBI है. एजेंसियों पर सवाल उठता है तो जवाब देने के लिए बीजेपी के नेता सामने क्यों खड़े हो जाते हैं?

BJP वालों को दर्द क्यों होता है?

गोपाल राय ने पूछा है कि ईडी से सवाल पूछने पर बीजेपी वालों को दर्द क्यों होता है? बीजेपी वाले क्यों बेचैन होने लगते हो? इसका जवाब यही है कि नोटिस ईडी की ओर से नहीं बल्कि बीजेपी के कहने पर ईडी की ओर से भेजा जाता है. मैं, अभी सुन रहा था कि कल तक बीजेपी के नेता का रहे थे की यह तो ईडी की सुनवाई है, इसमें बीजेपी का कोई लेना देना नही है. मगर अभी मैं उनकी प्रेस वार्ता सुन रहा था, जिसमें उनका दर्द  झलक रहा था. उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी उन पार्टियों से क्यों गठबंधन कर रही जिसके खिलाफ वह बोला करती थी, क्या यह भी अब भाजपा तय करेगी? 

बीजेपी की सियासी साजिश

इससे स्पष्ट होता है की बीजेपी ने राजनैतिक षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का प्लान रचा है, जिसका सबूत मनोज तिवारी ने पहले ही दे दिया था. अगर यह ईडी का नोटिस होता तो जवाब ईडी का आता ना की बीजेपी का. बीजेपी का ईडी से क्या लेना देना है यह सवाल पूरे देश में पैदा हो रहा है.

नोटिस वापस लेने की मांग

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने नोटिस जारी कर बुलाया था, लेकिन दिल्ली के सीएम आज ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे. इसके बदले उन्होंने ईडी के नोटिस का जवाब एक पत्र के जरिए दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ED को भेजे पत्र में कई प्रश्न किए हैं. साथ ही नोटिस को गैर कानूनी बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की है. 

MP में चुनाव प्रचार के बहाने ED से कब तक दूर भागोगे CM साहब? रमेश बिधूड़ी का अरविंद केजरीवाल से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 साल की मासूम से रेप के आरोपी कर्मचारी की जमानत रद्द
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 साल की मासूम से रेप के आरोपी कर्मचारी की जमानत रद्द
दिल्ली को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
जर्मनी के शहर स्टेड में ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमले में 5 लोगों की मौत; दो अरेस्ट
जर्मनी के शहर स्टेड में ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमले में 5 लोगों की मौत; दो अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget