एक्सप्लोरर

Faridabad Murder News: रिश्तों का कत्ल! नशे में धुत्त पिता ने चाकुओं से गोदकर अपने बेटे की हत्या की

Murder Case: ओल्ड फरीदाबाद थाना की पुलिस ने हत्यारे पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. हत्यारा पिता अभी भी फरार है.

Delhi News: दिल्ली सटे से ओल्ड फरीदाबाद के अहीरवाड़ा में एक बेटे का नशेड़ी पिता को शराब पीने के मसले पर टोकना पूरे परिवार के लिए काफी महंगा पड़ गया. बेटे द्वारा शराब पीने से रोकना नशे में धुत पिता को अच्छा नहीं लगा और उसने चाकू से गोद कर अपने ही बेटी की हत्या कर दी. इस मामले में मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है. मृतक की मां की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद थाना की पुलिस ने हत्यारे पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हत्यारा पिता अभी भी फरार है.

फरीदाबाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत झंझारपुर थाना के कछुवी गांव निवासी मृतक की मां शशि देवी ने बताया कि वह अहीरवाड़ा में किराए के मकान में परिवार समेत रहती है. एक निजी गारमेंट कंपनी में काम करती है. उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा सुनील शादीशुदा था और दवाई बनाने वाली एक निजी कंपनी में काम करता था.

बेटे का समझाना पिता को नागवार गुजरा

बीती रात यानी 17 मई को करीब 10 बजे मृतक कंपनी से घर आने के बाद खाना खाकर सो गया. पीड़िता ने बताया कि देर रात उसका पति राजेन्द्र मंडल शराब के नशे में घर आया. वह घर पहुंचने पर सभी को सोता देखकर नाराज हो गया. इसी दौरान सुनील की आंख खुल गई. पिता को नशे की हालत में देखकर सुनील उसे समझाने लगा. साथ ही शराब छोड़ने की नसीहत देने लगा. बस यही बात पिता को नागवार गुजरी और दोनों में कहासुनी हो गई. कहासुनी के बीच सुनील ने पिता के चेहरे पर कपड़े धोने वाली थप्पी से वार किया, जिस पर उसके पिता ने रसोई घर में रखे सब्जी काटने वाली चाकू सुनील के पेट में घोंप दिया और फरार हो गया. सुनील को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक की मां ने बताया कि बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुनील को छुट्टी दे दी गई थी और वह उसे घर लेकर आ गए थे, लेकिन शुक्रवार शाम को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्यारे पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के इस मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने हत्यारे पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है और छापेमारी कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:  Delhi: भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच नहीं चाहते सीएम अरविं​द केजरीवाल, अधिकारियों के तबादले पर वीरेंद्र सचदेवा का दावा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget